Bank Holiday 31 March: महावीर जयंती के मौके पर आज 31 मार्च को देश के कई राज्यों में बैंक, स्कूल, कॉलेज और सरकारी संस्थान बंद रहेंगे। यह जैन धर्म का प्रमुख त्योहार है, जिसे भगवान महावीर के जन्मोत्सव के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन लोग पूजा, शोभायात्रा और दान-पुण्य के जरिए उनके बताए अहिंसा और सत्य के मार्ग को याद करते हैं।
इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक
RBI के छुट्टी कैलेंडर के अनुसार, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में बैंकिंग सर्विस बंद रहेंगी।
डिजिटल सर्विस रहेंगी चालू
हालांकि, बैंक ब्रांच बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहकों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी। UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम जैसी सेवाएं सामान्य रूप से काम करती रहेंगी। हालांकि चेक क्लियरिंग, कैश जमा और अन्य ऑफलाइन काम इस दिन नहीं हो पाएंगे।
अप्रैल में भी कई दिन रहेगा असर
अप्रैल में भी बैंक कई दिनों तक बंद रहने वाले हैं। 1 अप्रैल को सालाना अकाउंट क्लोजिंग, 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे और 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों में बिहू, विषु और अन्य त्योहारों के चलते भी छुट्टियां रहेंगी। हर महीने की तरह अप्रैल में भी दूसरे और चौथे शनिवार के साथ सभी रविवार को बैंक बंद रहेंगे, जिससे कुल मिलाकर कई दिनों तक बैंकिंग सर्विस पर असर रहेगा।
शेयर बाजार 31 मार्च को रहेगा बंद
आज 31 मार्च को NSE और BSE दोनों एक्सचेंज बंद रहेंगे। मंगलवार को शेयर बाजार में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। इक्विटी, डेरिवेटिव्स और अन्य सभी सेगमेंट में कारोबार पूरी तरह बंद रहेगा।
मार्च में होने वाली राज्यों के मुताबिक बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट