Bank Holiday: कल शनिवार को यहां बंद रहेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दी है 31 अक्टूबर की छुट्टी

Bank Holiday 31 October: 31 अक्टूबर को महीने के आखिरी दिन बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे, इसे लेकर आम लोगों के मन में बड़ा सस्पेंस है। RBI के नियमों के मुताबिक 5वें शनिवार को पूरे देश में बैंक सामान्य रूप से खुले रहते हैं। वैसे सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के उपलक्ष्य में एक शहर में बैंक शाखाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। जानें कौन से शहर में बंद रहेंगे बैंक

अपडेटेड Oct 30, 2026 पर 9:05 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बैंकों में महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को आधिकारिक अवकाश होता है

Bank Holidays October 31: महीने के आखिरी दिन यानी 31 अक्टूबर को बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे, इसे लेकर ग्राहकों में उलझन बनी हुई है। देश के अधिकांश राज्यों में 31 अक्टूबर को सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। वैसे कुछ शहरों में स्थानीय छुट्टियों के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

RBI का नियम: 5वें शनिवार को खुले रहते हैं बैंक

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार, बैंकों में महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को आधिकारिक अवकाश होता है। महीने के पहला, तीसरा और पांचवां शनिवार पूरी तरह से वर्किंग डे होता है। अक्टूबर महीने में कुल 5 शनिवार पड़ रहे हैं:

  • 3 अक्टूबर (पहला शनिवार): बैंक खुले थे
  • 10 अक्टूबर (दूसरा शनिवार): बैंक बंद थे
  • 17 अक्टूबर (तीसरा शनिवार): बैंक खुले थे
  • 24 अक्टूबर (चौथा शनिवार): बैंक बंद थे
  • 31 अक्टूबर (पांचवां शनिवार): देश भर में अधिकांश बैंक खुले रहेंगे।


गुजरात के अहमदाबाद में रहेगा अवकाश

आरबीआई (RBI) की आधिकारिक हॉलीडे लिस्ट के मुताबिक, 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर अहमदाबाद (गुजरात) सर्कल में बैंक शाखाओं में अवकाश रहेगा। गुजरात को छोड़कर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और अन्य सभी प्रमुख राज्यों व शहरों में बैंक सामान्य रूप से काम करेंगे।

डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी जारी

अगर आपके शहर में बैंक बंद है या आप शाखा नहीं जाना चाहते, तो आप ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। गूगल पे, फोनपे, पेटीएम या बैंक ऐप से ऑनलाइन फंड ट्रांसफर। Net Banking / NEFT / RTGS से 24x7 ऑनलाइन मनी ट्रांसफर सुविधाएं चालू रहेंगी। कैश निकालने या जमा करने के लिए एटीएम सेवा जारी रहेगी।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।