Bank Holiday April 2025: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अप्रैल 2025 के लिए बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी की है। यह नया फाइनेंशियल ईयर (2025-26) की शुरुआत भी है। बैंक छुट्टियां हर राज्य में अलग-अलग होती हैं, जो राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और धार्मिक त्योहारों के हिसाब से तय की जाती हैं। इस बार महावीर जयंती, अंबेडकर जयंती और गुड फ्राइडे जैसे त्योहारों पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, तो पहले से प्लान कर लें।
