Bank Holiday: कल शुक्रवार को किन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक? जानिये RBI नें क्यों दी है छुट्टी

Bank Holidays April 2026: क्या कल शुक्रवार को बैंक बंद रहने वाले हैं? अगर RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट पर नजर डालें तो कल की छुट्टी दी हुई है। कल गुड फ्राइडे है। गुड फ्राइडे के कारण देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे

अपडेटेड Apr 02, 2026 पर 12:59 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bank Holiday: कल शुक्रवार 3 अप्रैल को बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holidays: क्या कल शुक्रवार को बैंक बंद रहने वाले हैं? अगर RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट पर नजर डालें तो कल की छुट्टी दी हुई है। कल गुड फ्राइडे है। गुड फ्राइडे के कारण देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। अगर आप भी कल बैंक जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक खुलेंगे या नहीं।

कल शुक्रवार 2 अप्रैल को बंद रहेंगे बैंक

कल शुक्रवार 2 अपैल को बैंक गुड फ्राइडे के कारण देश के कुछ राज्यों में बंद रहने वाले हैं। गुजरात, असम, यूपी, केरल, कोलकाता, कोहिमा, गंगटोक, आईजॉल, इंफाल, तमिलनाडु, उत्तराखंड, दिल्ली, महाराष्ट्र, बिहार, गोवा, कर्नाटक, ओडिशा, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, आंध्रप्रदेश जैसे राज्यो में बैंक गुड फ्राइडे के कारण बंद रहेंगे। गुड फ्राइडे ईसाई धर्म का एक महत्वपूर्ण दिन है, जिसे यीशु मसीह के बलिदान की याद में मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन उन्हें सूली पर चढ़ाया गया था। इसलिए चर्चों में प्रार्थनाएं होती हैं।


अप्रैल महीने की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

1 अप्रैल: सालाना क्लोजिंग

1 अप्रैल को ज्यादातर राज्यों में बैंक सालाना अकाउंट क्लोजिंग के कारण बंद रहेंगे। हालांकि मिजोरम, सिक्किम, नागालैंड, झारखंड, मेघालय और हिमाचल प्रदेश में बैंक खुले रहे।

2 अप्रैल: मौंडी थर्सडे

2 अप्रैल को केरल में मौंडी थर्सडे के कारण बैंक बंद रहेंगे।

3 अप्रैल: गुड फ्राइडे

3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के मौके पर देश के अधिकांश हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि त्रिपुरा, चंडीगढ़, असम, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में बैंक खुले रह सकते हैं। बाकी सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

14 अप्रैल: कई त्योहार एक साथ

14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती, बैसाखी, तमिल न्यू ईयर और बिहू जैसे त्योहारों के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

15 अप्रैल: लोकल त्योहार

15 अप्रैल को त्रिपुरा, असम, अरुणाचल प्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में नववर्ष और अन्य त्योहारों के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा कुछ राज्यों में 16 अप्रैल को बिहू, 20 अप्रैल को कर्नाटक में बसवा जयंती और अक्षय तृतीया, और 21 अप्रैल को त्रिपुरा में गरिया पूजा के कारण बैंकिंग सर्विस पर असर पड़ेगा।

क्या रखें ध्यान?

इन छुट्टियों के दौरान बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, जिससे चेक क्लियरिंग, कैश जमा या डिमांड ड्राफ्ट जैसे काम नहीं हो पाएंगे। हालांकि UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम सर्विस मिलेंगी।

RBI की छुट्टियों की लिस्ट

अप्रैल 2026 1 2 3 14 15 16 20 21
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूरु
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

छुट्टी का कारण अप्रैल महीने की तारीख
बैंकों कों अपना फाइनेंशियल ईयर क्लोज करने के लिए ग्राहकों के लिए बंद होगा 1
पुण्य गुरुवार 2
गुड फ्राइडे 3
डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जयंती/ महाबिषुब संक्रांति/बीजू/बुइसु महोत्सव/तमिल नववर्ष दिवस/बोहाग बिहु/चेईराओबा/बैसाखी 14
बंगाली नव वर्ष दिवस/बोहाग बिहु/ विशु/हिमाचल दिवस 15
बोहाग बिहु 16
बसव जयंती/अक्षय तृतीया 20
गरिया पूजा 21

नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत! अब 4 और शहरों में भी मिलेगा 50% HRA क्लेम; टेक-होम सैलरी में होगा इजाफा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।