Bank Holidays: क्या कल शुक्रवार को बैंक बंद रहने वाले हैं? अगर RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट पर नजर डालें तो कल की छुट्टी दी हुई है। कल गुड फ्राइडे है। गुड फ्राइडे के कारण देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। अगर आप भी कल बैंक जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक खुलेंगे या नहीं।
