Credit Cards

Bank Holiday: कल फिर ईद के कारण बंद रहेंगे बैंक, देश के इन राज्यों में शनिवार 6 सितंबर को नहीं खुलेंगी ब्रांच

Bank Holiday: आज शुक्रवार 5 सितंबर को देश के कुछ राज्यों में बैंक ईद-ए-मिलाद के कारण बंद हैं। वहीं, कल शनिवार 6 सितंबर को भी ईद-ए-मिलाद के कारण देश मे बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि, बैंक देश के कुछ ही राज्यों में बंद होंगे

अपडेटेड Sep 05, 2025 पर 1:41 PM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday: कल शनिवार को इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday: आज शुक्रवार 5 सितंबर को देश के कुछ राज्यों में बैंक ईद-ए-मिलाद के कारण बंद हैं। वहीं, कल शनिवार 6 सितंबर को भी ईद-ए-मिलाद के कारण देश मे बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि, बैंक देश के कुछ ही राज्यों में बंद होंगे। बाकि, सभी जगह बैंक खुले रहेंगे। कल 6 सितंबर को महीने का पहला शनिवार है। पहले शनिवार के दिन बैंक खुले रहते हैं। यहां जानें कल ईद-ए-मिलाद के कारण बैंक कहां-कहां बंद है। अगर आप किसी जरूरी काम से बैंक जाने का सोच रहे हैं, तो पहले यह जरूर देख लें कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं।

कल शनिवार 6 सितंबर को बंद रहेंगे बैंक

कल शनिवार 6 सितंबर को बैंक जम्मू, रायपुर, गंगटोक और श्रीनगर में ईद-ए-मिलाद और इंद्रजात्रा के कारण बंद रहने वाले हैं। ईद-ए-मिलाद पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की जयंती के रूप में मनाई जाती है, जहां मुस्लिम समुदाय उनके जीवन और शिक्षाओं को याद कर दुआओं और जुलूस के साथ श्रद्धा व्यक्त करता है। वहीं इंद्रजात्रा नेपाल और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में मनाया जाता है। इसमें भगवान इंद्र की पूजा होती है।


शुक्रवार को बंद हैं बैंक

आज शुक्रवार को बैंक ईद-ए-मिलाद के कारण बंद रहे। ये त्योहार पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन की याद में मनाया जाता है। इस दिन मस्जिदों में कुरान की तिलावत होती है, लोग घरों को सजाते हैं और गरीबों की मदद करते हैं। वहीं, ओणम केरल का सबसे बड़ा त्योहार है, जिसे फसल कटाई और राजा महाबली की याद में मनाया जाता है। यही कारण है कि आज शुक्रवार 5 सितंबर को बैंक अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद में ईद-ए-मिलादल और थिरुवोनम के कारण बंद रहे।

सितंबर महीने में छुट्टियां

 

सितंबर महीने में छुट्टियां

4 सितंबर (गुरुवार): कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में ओणम।

5 सितंबर (शुक्रवार): अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद सहित कई शहरों में ईद-ए-मिलाद/थिरुवोनम।

6 सितंबर (शनिवार): गंगटोक, जम्मू, रायपुर और श्रीनगर में ईद-ए-मिलाद/इंद्रजात्रा।

12 सितंबर (शुक्रवार): जम्मू और श्रीनगर में ईद-ए-मिलाद के बाद का शुक्रवार।

22 सितंबर (सोमवार): जयपुर में नवरात्रि स्थापना।

23 सितंबर (मंगलवार): जम्मू और श्रीनगर में महाराजा हरि सिंह जयंती।

29 सितंबर (सोमवार): अगरतला, गंगटोक और कोलकाता में महा सप्तमी/दुर्गा पूजा।

30 सितंबर (मंगलवार): अगरतला, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, कोलकाता, पटना और रांची सहित कई शहरों में महा अष्टमी/दुर्गा अष्टमी।

वीकली छुट्टियां

त्योहारों के अलावा हर महीने की तरह इस बार भी वीकेंड पर छुट्टियां रहेंगी।

7 सितंबर (रविवार)

13 सितंबर (दूसरा शनिवार)

14 सितंबर (रविवार)

21 सितंबर (रविवार)

27 सितंबर (चौथा शनिवार)

28 सितंबर (रविवार)

इन तारीखों पर पूरे देश में बैंकिंग सर्विस ऑफलाइन नहीं रहेंगी।

छुट्टियों की लिस्ट

सितंबर 2025 3 4 5 6 12 22 23 29 30
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

छुट्टी के कारण दिन
करमा पूजा 3
पहला ओणम 4
ईद–ए-मिलाद/ईद–ए-मिलाद उन नबी (पैगंबर मोहम्मद जन्मदिन) (बारा वफ़ात)/थिरुवोणम/मिलाद-ए-शरीफ 5
ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी)/इंद्रजात्रा 6
ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद का शुक्रवार 12
नवरात्रा स्थापना 22
महाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिवस 23
महा सप्तमी/दुर्गा पूजा 29
महाअष्टमी/दुर्गा अष्टमी/दुर्गा पूजा 30

छुट्टी के कारण दिन
करमा पूजा 3
पहला ओणम 4
ईद–ए-मिलाद/ईद–ए-मिलाद उन नबी (पैगंबर मोहम्मद जन्मदिन) (बारा वफ़ात)/थिरुवोणम/मिलाद-ए-शरीफ 5
ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी)/इंद्रजात्रा 6
ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद का शुक्रवार 12
नवरात्रा स्थापना 22
महाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिवस 23
महा सप्तमी/दुर्गा पूजा 29
महाअष्टमी/दुर्गा अष्टमी/दुर्गा पूजा 30

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।