Bank Holiday: दिसंबर के बचे 10 दिनों में से 8 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है छुट्टी

Bank Holiday: अगर आपको दिसंबर महीने के बचे 10 दिनों में अपना बैंक से जुड़ा कोई काम कराना चाहते हैं तो जान लीजिए कि बैंक अब 8 दिन बंद रहने वाले हैं। क्रिसमस, न्यू ईयर और वीकली छुट्टियों की वजह से दिसंबर के बचे हुए दिनों में कई राज्यों में बैंक लगातार बंद रहने वाले हैं

अपडेटेड Dec 22, 2025 पर 10:51 AM
Story continues below Advertisement
अगर आपको दिसंबर महीने के बचे 10 दिनों में अपना बैंक से जुड़ा कोई काम कराना चाहते हैं तो जान लीजिए कि बैंक अब 8 दिन बंद रहने वाले हैं।

Bank Holiday: दिसंबर महीने के बचे दिनों में अब 8 दिन बैंक लगातार बंद रहने वाले हैं। अगर आपको अपना बैंक से जुड़ा कोई काम कराना चाहते हैं तो जान लीजिए कि बैंक कब-कब बंद रहने वाले हैं। क्रिसमस, न्यू ईयर और वीकली छुट्टियों की वजह से दिसंबर के बचे हुए दिनों में कई राज्यों में बैंक लगातार बंद रहने वाले हैं। ऐसे में बिना तैयारी के बैंक जाने पर आपको परेशानी हो सकती है।

बुधवार 24 दिसंबर को नागालैंड, मेघालय और मिजोरम में क्रिसमस ईव की वजह से बैंक बंद रहेंगे। इसके अगले दिन यानी गुरुवार 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर पूरे देश में बैंकिंग सर्विस नहीं मिलेंगी। इसके बाद शुक्रवार 26 दिसंबर को भी नागालैंड, मेघालय और मिजोरम में क्रिसमस के बाद की छुट्टी रहेगी। यानी इन तीन राज्यों में 24 से 26 दिसंबर तक लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे।

इसके बाद 27 दिसंबर को महीने का चौथा शनिवार है, जिस दिन देशभर में सभी बैंक बंद रहते हैं। 28 दिसंबर रविवार होने की वजह से एक बार फिर पूरे देश में बैंकिंग सर्विस नहीं मिलेगी। इस तरह कई जगहों पर लगातार पांच दिन तक बैंक बंद रहने वाले हैं।


मंगलवार 30 दिसंबर को मेघालय में स्वतंत्रता सेनानी यू कियांग नांगबह की पुण्यतिथि पर बैंक बंद रहेंगे। वहीं बुधवार 31 दिसंबर को मिजोरम और मणिपुर में न्यू ईयर ईव और इमोइनु इराटपा त्योहार के चलते बैंक नहीं खुलेंगे।

अगर कुल मिलाकर देखा जाए, तो दिसंबर के बचे हुए दिनों में अलग-अलग राज्यों में करीब 8 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि, यह छुट्टियां सभी राज्यों में एक जैसी नहीं हैं, लेकिन जिन राज्यों में ज्यादा छुट्टी हैं, वहां ग्राहकों को खासतौर पर सतर्क रहने की जरूरत है। ग्राहक कैश निकालने, चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट, या ब्रांच से जुड़े जरूरी काम समय रहते निपटा लें। हालांकि, इन दिनों UPI, मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सर्विस सामान्य तौर पर चालू रहती हैं।

दिसंबर 2025 में बैंक छुट्टियां

22 दिसंबर (सोमवार)

सिक्किम में एक बार फिर लोसूंग/नामसूंग पर्व के चलते बैंकों में छुट्टी रहेगी। यानी यहां तीन दिन लगातार बैंक बंद रहेंगे।

24 दिसंबर (बुधवार)

नागालैंड, मेघालय और मिजोरम में क्रिसमस ईव की छुट्टी होगी।

25 दिसंबर (गुरुवार)

क्रिसमस के मौके पर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

26 दिसंबर (शुक्रवार)

नागालैंड, मेघालय और मिजोरम में क्रिसमस के बाद भी छुट्टी रहेगी। इन राज्यों में बैंक लगातार चार दिन बंद रहेंगे।

27 दिसंबर (शनिवार)

महीने का चौथा शनिवार, इस दिन भी सभी बैंकों में अवकाश रहेगा।

28 दिसंबर (रविवार)

साप्ताहिक छुट्टी के चलते पूरे देश में बैंक बंद।

30 दिसंबर (मंगलवार)

मेघालय में स्वतंत्रता सेनानी यू कियांग नांगबह की पुण्यतिथि पर बैंक नहीं खुलेंगे।

31 दिसंबर (बुधवार)

मिजोरम और मणिपुर में न्यू ईयर ईव और इमोइनु इराटपा त्योहार के कारण बैंक बंद रहेंगे।

बैंक हॉलिडे की लिस्ट

दिसंबर 2025 1 3 12 18 19 20 22 24 25 26 27 30 31
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

RBI ने क्यों दी है छुट्टी

छुट्टियों का कारण दिन
राज्य स्थापना दिवस/इंडिजेनस फैथ डे 1
सेंट फ्रांसिस जेवियर का पर्व 3
पा तोगन नेंगमिंजा संगमा की पुण्यतिथि 12
वू सोसो थम की पुण्यतिथि 18
गोवा मुक्ति दिवस 19
लोसोंग/नामसूंग 20
लोसोंग/नामसूंग 22
क्रिसमस की पूर्व संध्या 24
क्रिसमस 25
क्रिसमस का उत्सव 26
क्रिसमस 27
वू कियांग नंगबह की पुण्यतिथि 30
नए साल की पूर्व संध्या/इमोइनू इरात्पा 31

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।