Bank Holiday: दिसंबर महीने के बचे दिनों में अब 8 दिन बैंक लगातार बंद रहने वाले हैं। अगर आपको अपना बैंक से जुड़ा कोई काम कराना चाहते हैं तो जान लीजिए कि बैंक कब-कब बंद रहने वाले हैं। क्रिसमस, न्यू ईयर और वीकली छुट्टियों की वजह से दिसंबर के बचे हुए दिनों में कई राज्यों में बैंक लगातार बंद रहने वाले हैं। ऐसे में बिना तैयारी के बैंक जाने पर आपको परेशानी हो सकती है।
