Bank Holiday: दशहरा, जिसे विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। ये हिंदू समुदाय का मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण त्योहार है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। भारत में एक प्रमुख पब्लिक हॉलिडे के तौर पर मनाया जाता है। यह त्योहार अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अक्टूबर 2024 के लिए बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी की है। इस महीने में कुल 15 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे, जिसमें दशहरा और दुर्गा पूजा जैसे त्योहार शामिल हैं। दशहरा के अवसर पर बैंक अलग-अलग दिनों में बंद रहेंगे। कुछ राज्यों में बैंक लगातार चार दिन तक बंद रहेंगे, जिससे त्योहार की छुट्टियां लंबी हो जाएंगी।
अक्टूबर महीने में प्रमुख छुट्टियों के साथ ही राज्यों के स्थानीय त्योहार और चुनावी तिथियां भी शामिल हैं। इसके अलावा, महीने की सभी रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, बैंक शाखाएं बंद होने के बावजूद, इंटरनेट और डिजिटल बैंकिंग सर्विस चालू रहेंगी ताकि ग्राहक अपनी फाइनेंशियल सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं।
राज्यों के मुताबिक बैंक की छुट्टियों की ये है लिस्ट
10 अक्टूबर: त्रिपुरा, असम, नागालैंड, और बंगाल में दुर्गा पूजा/दशहरा (महासप्तमी) के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
11 अक्टूबर: त्रिपुरा, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, बंगाल, बिहार, झारखंड और मेघालय में महाअष्टमी/महानवमी/अयुध पूजा/दुर्गा पूजा (दशैन) के कारण बैंक बंद रहेंगे।
12 अक्टूबर: सभी राज्यों में दशहरा (महानवमी/विजयदशमी) और महीने के दूसरे शनिवार के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
13 अक्टूबर: सभी बैंकों में रविवार को अवकाश रहेगा।
14 अक्टूबर: सिक्किम में दुर्गा पूजा (दशैन) के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
इसके अलावा, 16 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजा के अवसर पर त्रिपुरा और बंगाल में बैंक बंद रहेंगे, जबकि 17 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती/काटी बिहू के कारण कर्नाटक, असम और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
31 अक्टूबर को दिवाली/काली पूजा/सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे, जबकि त्रिपुरा, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर और मेघालय में बैंक खुले रहेंगे।
RBI की छुट्टियों की लिस्ट