Get App

Bank Holiday: गुरुवार को बंद रहेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दी है 3 अक्टूबर की छुट्टी

Bank Holiday: कल गुरुवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। 3 अक्टूबर 2024 को सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहेंगे। कल से पूरे देश में नवरात्रि शुरू होने वाले हैं। 12 अक्टूबर को दशहरे का त्योहार मनाया जाएगा। नवरात्रि और अग्रसेन जयंती के कारण बैंक बंद रहने वाले हैं। बैंक सिर्फ एक राज्य में ही बंद होंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 02, 2024 पर 8:00 AM
Bank Holiday: गुरुवार को बंद रहेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दी है 3 अक्टूबर की छुट्टी
Bank Holiday: कल गुरुवार को बैंक बंद रहने वाले हैं।

Bank Holiday: कल गुरुवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। 3 अक्टूबर 2024 को सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहेंगे। कल से पूरे देश में नवरात्रि शुरू होने वाले हैं। 12 अक्टूबर को दशहरे का त्योहार मनाया जाएगा। नवरात्रि और अग्रसेन जयंती के कारण बैंक बंद रहने वाले हैं। बैंक सिर्फ एक राज्य में ही बंद होंगे। बाकी सभी जगह बैंक खुले रहेंगे। यहां जानें अक्टूबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक।

गुरुवार 3 अक्टूबर 2024 को यहां बंद रहेंगे सभी बैंक

शारदीय नवरात्रि और महाराजा अग्रसेन जयंती के कारण 3 अक्टूबर 2024 को बैंक बंद रहेंगे। बैंक सिर्फ राजस्थान में बंद रहने वाले हैं। बाकि, सभी राज्यों में बैंक ब्रांच खुले रहेगी। शारदीय नवरात्रि एक प्रमुख हिंदू त्योहार है, जो मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ मनाया जाता है। इसी दिन महाराजा अग्रसेन जयंती भी मनाई जाती है, जो अग्रवाल समाज के संस्थापक महाराजा अग्रसेन की स्मृति में मनाई जाती है। इस छुट्टी के दौरान बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस मिलती रहेगी।

अक्टूबर 2024 के बैंक अवकाश

सब समाचार

+ और भी पढ़ें