Bank Holiday: दशहरा, जिसे विजयादशमी, दशारा या दशैं के नाम से भी जाना जाता है, हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और इसे पूरे भारत में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार अश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल दशहरा के मौके पर देशभर के बैंकों में छुट्टियां होंगी, जो राज्य के अनुसार अलग-अलग तारीखों पर पड़ेंगी।
