Bank Holiday: अक्टूबर में त्योहारों के कारण बैंक 15 दिन बंद रहने वाले हैं। क्या कल शनिवार को बैंक बंद रहेंगे? कल तीसरा नवरात्रि और महीने का पहला शनिवार है। कल शनिवार 5 अक्टूबर 2024 को बैंक खुले रहेंगे। बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक ब्रांच खुली रहती है।
शनिवार 5 अक्टूबर को बंद होंगे बैंक?
शनिवार 5 अक्टूबर 2024 को बैंक बंद नहीं होंगे, यह एक सामान्य कामकाजी दिन होगा। कल अक्टूबर महीने का पहला शनिवार है और पहले शनिवार के दिन बैंकों में रेगुलर कामकाज होता है।
अक्टूबर में हैं ये त्योहार
बैंक छुट्टियां अक्टूबर 2024: इस महीने महात्मा गांधी जयंती, नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा, लक्ष्मी पूजा, और अन्य राज्य-विशिष्ट त्योहारों के चलते कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा इस महीने राज्य विधान सभा के चुनावों के कारण भी कई राज्यों में बैंक छुट्टियां रहेंगी।
अक्टूबर 2024 के बैंक अवकाश
1 अक्टूबर: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव
2 अक्टूबर: महात्मा गांधी जयंती / महालय अमावस्या
3 अक्टूबर: शारदीय नवरात्रि और महाराजा अग्रसेन जयंती
6 अक्टूबर: साप्ताहिक अवकाश (रविवार)
10 अक्टूबर: महा सप्तमी / दुर्गा पूजा / दशहरा
11 अक्टूबर: दुर्गा अष्टमी / आयुध पूजा / महा नवमी
12 अक्टूबर: विजयदशमी / दूसरा शनिवार
13 अक्टूबर: साप्ताहिक अवकाश (रविवार)
14 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (गंगटोक)
16 अक्टूबर: लक्ष्मी पूजा (अगरतला, कोलकाता)
17 अक्टूबर: महर्षि वाल्मीकि जयंती / काती बिहू
20 अक्टूबर: साप्ताहिक अवकाश (रविवार)
26 अक्टूबर: जम्मू और कश्मीर में अधिग्रहण दिवस / चौथा शनिवार
27 अक्टूबर: साप्ताहिक अवकाश (रविवार)
31 अक्टूबर: दिवाली (दीपावली) / काली पूजा / सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती / नरक चतुर्दशी
RBI की छुट्टियों की लिस्ट