Bank Holiday: होली के दिन इन राज्यों बंद होंगे बैंक, यहां खुलेंगी सभी ब्रांच, चेक करें RBI लिस्ट

Bank Holiday: होली का त्योहार आते ही लोग बैंक के कामकाज को लेकर परेशान होते हैं। अगर आपको भी बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो पहले ये जान लीजिए कि होली के कारण किन-किन राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। कहां होली के दिन बैंक खुले रहेंगे

अपडेटेड Mar 14, 2025 पर 7:05 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bank Holiday: को भारत के ज्यादातर राज्यों में रंगों की होली मनाई जाएगी, इस दिन बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holiday: होली का त्योहार आते ही लोग बैंक के कामकाज को लेकर परेशान होते हैं। अगर आपको भी बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो पहले ये जान लीजिए कि होली के कारण किन-किन राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। कहां होली के दिन बैंक खुले रहेंगे।

14 मार्च 2025: रंग वाली होली पर यहां बंद रहेंगे बैंक

शुक्रवार, 14 मार्च को भारत के ज्यादातर राज्यों में रंगों की होली मनाई जाएगी, इस दिन बैंक बंद रहेंगे। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में बैंक नहीं खुलेंगे।


होली के दिन इन राज्यों में बैंक खुले रहेंगे

कर्नाटक, ओडिशा, मणिपुर, तमिलनाडु, त्रिपुरा, केरल और नागालैंड में इस दिन बैंक खुले रहेंगे। इसलिए अगर आप इन राज्यों में रहते हैं तो अपने बैंकिंग कार्य निपटा सकते हैं।

15 मार्च 2025: कुछ राज्यों में जारी रहेगा होली उत्सव

शनिवार, 15 मार्च को त्रिपुरा, ओडिशा, मणिपुर और बिहार में होली उत्सव के चलते बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, यह तीसरा शनिवार होगा, जो अनिवार्य अवकाश नहीं होता, इसलिए बाकी राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

अपना बैंकिंग काम पहले निपटाएं

अगर आपको बैंक में जाकर कोई जरूरी काम करना है तो होली की छुट्टियों से पहले निपटा लें। खासतौर पर 14 मार्च को पूरे देश में अधिकतर बैंक बंद रहेंगे, जिससे बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ेगा। इसके अलावा, नेट बैंकिंग और UPI सेवाएं जारी रहेंगी, जिनका उपयोग कर सकते हैं।

मार्च 2025 की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

रविवार, 16 मार्च – सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

शनिवार, 22 मार्च – चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।

रविवार, 23 मार्च – पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।

शनिवार, 22 मार्च – बिहार दिवस के मौके पर बिहार में बैंक बंद रहेंगे।

गुरुवार, 27 मार्च – शब-ए-कद्र के कारण जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे।

शुक्रवार, 28 मार्च – जुम्मा-तुल-विदा के कारण जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे।

रविवार, 30 मार्च – पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।

सोमवार, 31 मार्च – ईद-उल-फितर के कारण भारत के अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहेंगे, लेकिन मिजोरम और हिमाचल प्रदेश में बैंक खुले रहेंगे।

 

मार्च 2025 7 13 14 15 22 27 28 31
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद - आन्ध्र प्रदेश
हैदराबाद - तेलंगाना

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।