Bank Holiday Today: बुधवार, 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती है। इस अवसर पर महाराष्ट्र में बैंक बंद रहेंगे। छत्रपति शिवाजी महाराज एक महान योद्धा, शासक और मराठा साम्राज्य के संस्थापक थे। उन्होंने हिंदवी स्वराज्य की स्थापना की। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, शिवाजी महाराज की जयंती को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के तहत छुट्टी के तौर पर मान्यता प्राप्त है।