Bank Holiday: बुधवार को बंद रहेंगे बैंक? कल 30 अक्टूबर छोटी दिवाली के दिन ब्रांच में होगा काम या नहीं

Bank Holiday: क्या बुधवार को पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे? कल पूरे देश छोटी दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में क्या बुधवार 30 अक्टूबर 2024 को सभी बैंक ब्रांच बंद रहेंगी? अगर आईबीआई की लिस्ट देखें तो बुधवार की RBI ने छुट्टी नहीं दे रखी है

अपडेटेड Oct 29, 2024 पर 11:41 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bank Holiday: क्या बुधवार को पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे?

Bank Holiday: क्या बुधवार को पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे? कल पूरे देश छोटी दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में क्या बुधवार 30 अक्टूबर 2024 को सभी बैंक ब्रांच बंद रहेंगी? अगर आईबीआई की लिस्ट देखें तो बुधवार की RBI ने छुट्टी नहीं दे रखी है। ये छुट्टी बैंकों की नहीं होगी। यहां जानें क्या है कारण।

क्या बुधवार 30 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक?

बुधवार 30 अक्टूबर 2024 को पूरे देश में छोटी दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। हालांकि, बुधवार को बैंक बंद नहीं होंगे। बैंकों में रेगुलर कामकाज होगा। 30 अक्टूबर 2024 को भारत में छोटी दिवाली का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे नरक चतुर्दशी या रूप चौदस के नाम से भी जाना जाता है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान कृष्ण ने नरकासुर नामक राक्षस का वध करके लोगों को भय और आतंक से मुक्त किया था। इसी खुशी में इस दिन को छोटी दिवाली के रूप में मनाया जाता है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन विशेष रूप से दीप जलाए जाते हैं, जिससे घर-आंगन रोशनी से भर जाता है और सकारात्मक ऊर्जा आती है।


छोटी दिवाली

छोटी दिवाली के दिन लोग सुबह जल्दी उठकर उबटन और स्नान करते हैं, जिसे अभ्यंग स्नान कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन उबटन से स्नान करने से शरीर की थकान दूर होती है और त्वचा में निखार आता है। इसके साथ ही इस दिन घरों की साफ-सफाई और सजावट की जाती है ताकि अगले दिन लक्ष्मी पूजन के लिए घर तैयार हो सके। रात के समय दीप जलाकर घर के कोनों में रखे जाते हैं, जिससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

दिवाली पर बैंक कब रहेंगे बंद: जानें क्यों मिलेगी 2 दिन की छुट्टी

इस साल 2024 में दिवाली की तारीख को लेकर काफी कन्फ्यूजन है। कुछ लोग 31 अक्टूबर को दिवाली मान रहे हैं, तो कुछ 1 नवंबर को। पंचांग के अनुसार, इस साल दिवाली गुरुवार, 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी, क्योंकि अमावस्या इसी दिन दोपहर 3:12 बजे से शुरू हो रही है और अगले दिन यानी 1 नवंबर को शाम 5:53 बजे खत्म हो जाएगी। अमावस्या के खत्म होने के कारण 1 नवंबर को लक्ष्मी पूजन का समय नहीं होगा, इसलिए पूजा 31 अक्टूबर की शाम को होगी।

इसी कन्फ्यूजन के चलते इस बार RBI ने दिवाली की छुट्टी 2 दिन यानी 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को दी है। इससे लोगों और निवेशकों के बीच भ्रम की स्थिति खत्म होगी, और दोनों दिन बैंक बंद रहेंगे। दिवाली हर साल कार्तिक मास की अमावस्या पर मनाई जाती है और इस दिन सूर्यास्त के बाद दीपक जलाने और लक्ष्मी पूजा की परंपरा है।

RBI की अक्टूबर 2024 में छुट्टियों की लिस्ट

अक्टूबर में छुट्टियों का कारण

अक्तूबर 2024 1 2 3 10 11 12 14 15 16 17 24 26 31
अगरतला • • • • •
अहमदाबाद • •
आईजॉल • •
इंफाल • •
ईटानगर • • • •
कानपुर • • • •
कोच्‍ची • • • •
कोलकाता • • • • • •
कोहिमा • • • •
गंगटोक • • • • •
गुवाहाटी • • • • • •
चंडीगढ़ • • • •
चेन्‍नै • • • •
जम्मू • • • •
जयपुर • • • •
तिरुवनंतपुरम • • • •
देहरादून • •
नई दिल्‍ली • • •* •
नागपुर • •
पटना • • • •
पणजी • • •
बंगलूर • • • •
बेलापुर • •
भुवनेश्वर • • • •
भोपाल • • •
मुंबई • •
राँची • • • •
रायपुर • • •
लखनऊ • • • •
श्रीनगर • • •
शिमला • • • •
शिलांग • • •
हैदराबाद - आन्ध्र प्रदेश • • •
हैदराबाद - तेलंगाना • • •

छुट्टी की जानकारी दिन
राज्य विधानसभा के आम चुनाव 2024 1
महात्मा गांधी जयंती/महालया अमावस्या 2
नवरात्रा स्थापना/महाराजा अग्रसेन जयंती 3
दुर्गा पूजा/दशहरा (महा सप्तमी) 10
दशहरा (महाअष्टमी/महानवमी)/अयुध पूजा/दुर्गा पूजा (दसैन)/दुर्गा अष्टमी 11
दशहरा/दशहरा (महानवमी/विजयदशमी)/दुर्गा पूजा (दसैन) 12
दुर्गा पूजा (दसैन) 14
दुर्गा पूजा (दसैन) 15
लक्ष्मी पूजा 16
महर्षि वाल्‍मीकि जयंती/काति बीहु 17
*भारतीय रिज़र्व बैंक, नई दिल्ली कार्यालय दिनांक 24 अक्टूबर 2024 (गुरुवार) को 1400 बजे के बाद बंद रहेगा 24
विलय दिवस 26
दिवाली (दीपावली)/काली पुजा/सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती/नरक चतुर्दशी 31

 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।