Get App

Bank Holiday Alert: बकरीद पर आज कहां बंद हैं बैंक? RBI ने जारी की 27 और 28 मई की लिस्ट

Bank Holiday: आज बकरीद की छुट्टी को लेकर बैंक ग्राहकों के बीच काफी कन्फ्यूजन देखने को मिला। अलग-अलग राज्यों में अलग छुट्टियों की वजह से कई लोगों को समझ नहीं आ रहा कि आखिर उनके शहर में बैंक खुले हैं या बंद

Edited By: Sheetalअपडेटेड May 27, 2026 पर 10:13 AM
Bank Holiday Alert: बकरीद पर आज कहां बंद हैं बैंक? RBI ने जारी की 27 और 28 मई की लिस्ट
Bank Holiday: आज बकरीद की छुट्टी को लेकर बैंक ग्राहकों के बीच काफी कन्फ्यूजन देखने को मिला।

Bank Holiday: आज बकरीद की छुट्टी को लेकर बैंक ग्राहकों के बीच काफी कन्फ्यूजन देखने को मिला। अलग-अलग राज्यों में अलग छुट्टियों की वजह से कई लोगों को समझ नहीं आ रहा कि आखिर उनके शहर में बैंक खुले हैं या बंद। दरअसल, भारत में बैंक हॉलिडे पूरे देश में एक साथ लागू नहीं होते, बल्कि राज्यों के आधार पर तय किए जाते हैं। इसी कारण कहीं बैंक बंद हैं तो कहीं सामान्य तरीके से ब्रांच खुली हैं और काम चल रहा है। यहां जानिये आज किन राज्यों में बकरीद के कारण बैंक बंद हैं और कहां बंद रहेंगे?

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार बुधवार 27 मई 2026 को बकरीद यानी ईद-उल-अजहा के मौके पर कई राज्यों में बैंक बंद रखे गए हैं। असम, केरल, जम्मू और श्रीनगर में ही बैंक बंद हैं। बाकी सभी राज्यों में बैंक खुले हुए हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग लगातार यह सवाल पूछते नजर आए कि उनके शहर में बैंक खुला है या नहीं। कई ग्राहकों ने बैंक पहुंचने के बाद छुट्टी की जानकारी मिलने पर नाराजगी भी जताई।

हालांकि राहत की बात यह है कि बैंक शाखाएं बंद होने के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह चालू हैं। UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, ATM और कैश डिपॉजिट मशीन जैसी सुविधाएं सामान्य रूप से काम कर रही हैं। यानी लोग पैसे ट्रांसफर करने, बिल भरने और कैश निकालने जैसे जरूरी काम आसानी से कर सकते हैं।

ग्राहक बैंक जाने से पहले RBI की आधिकारिक हॉलिडे लिस्ट या अपने बैंक की वेबसाइट जरूर चेक करनी चाहिए, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके। 27 मई 2026 बुधवार को बकरीद यानी ईद-उल-अजहा या ईद-उल-जुहा के मौके पर इन राज्यों में बैंक बंद हैं। यहां ग्राहक UPI, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM सर्विस के जरिये बैंक से जुड़े काम मनाए जाएंगे। सामान्य रूप से चालू रहेंगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें