Bank Holiday December 2025: दिसंबर में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें लिस्ट

Bank Holiday December 2025: दिसंबर हर साल की तरह इस बार भी त्योहारों और छुट्टियों से भरा हुआ महीना रहेगा। इसी वजह से कई राज्यों में अलग-अलग दिनों पर बैंक बंद रहेंगे। अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की योजना बना रहे हैं

अपडेटेड Nov 29, 2025 पर 6:54 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bank Holiday: दिसंबर में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday December 2025: दिसंबर हर साल की तरह इस बार भी त्योहारों और छुट्टियों से भरा हुआ महीना रहेगा। इसी वजह से कई राज्यों में अलग-अलग दिनों पर बैंक बंद रहेंगे। अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की योजना बना रहे हैं, जैसे अकाउंट खोलना, चेक जमा करना, पासबुक अपडेट करवाना या लोन से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करना तो पहले छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही बाहर निकलें। इससे आपका काम बीच में अटकने की संभावना कम रहेगी।

दिसंबर 2025 में कुल 18 दिन ऐसे आ रहे हैं जब बैंक के कामकाज पर असर पड़ेगा। इसमें 6 रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। बाकी छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के त्योहारों और स्मृति दिवस के कारण रहेंगी।

दिसंबर 2025 में बैंक कब-कहा बंद रहेंगे?


1 दिसंबर (सोमवार) – अरुणाचल प्रदेश

इंडिजिनस फेथ डे पर राज्य में बैंक बंद रहेंगे।

3 दिसंबर (बुधवार) – गोवा

सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व के कारण अवकाश।

12 दिसंबर (शुक्रवार) – मेघालय

पा तोगन नेंगमिंजा संगमा दिवस।

18 दिसंबर (गुरुवार) – छत्तीसगढ़ व मेघालय

गुरु घासीदास जयंती और यू सोसो थम पुण्यतिथि।

19 दिसंबर (शुक्रवार) – गोवा

गोवा मुक्ति दिवस।

24 दिसंबर (बुधवार) – मेघालय, मिजोरम

क्रिसमस ईव।

25 दिसंबर (गुरुवार)

क्रिसमस—अधिकतर राज्यों में बैंक बंद।

26 दिसंबर (शुक्रवार)

मेघालय, मिजोरम, तेलंगाना में क्रिसमस सेलिब्रेशन; हरियाणा में शहीद उधम सिंह जयंती।

27 दिसंबर (शनिवार)

हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश में गुरु गोबिंद सिंह जयंती।

30 दिसंबर (मंगलवार)

मेघालय में यू कियांग नांगबाह दिवस और सिक्किम में तामु लोसर।

31 दिसंबर (बुधवार)

मिजोरम और मणिपुर में नया साल ईव पर अवकाश।

Gold Rate Today: अमेरिका में इंटरेस्ट रेट घटने की उम्मीद से गोल्ड में तेजी, नवंबर में 4% उछला सोना

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।