Bank Holiday: बकरीद यानी ईद-उल-जुहा के मौके पर आज 28 मई 2026 गुरुवार को देश के कई राज्यों में बैंक बंद हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की राज्यों की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार ओडिशा, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश को छोड़कर लगभग सभी राज्यों में बैंक शाखाओं में बैंक ब्रांच बंद रहने वाली हैं।
आज 28 मई को बंद रहेंगे बैंक
बकरीद, जिसे ईद-उल-अजहा या ईद-उल-जुहा भी कहा जाता है, मुस्लिम समुदाय का प्रमुख त्योहार माना जाता है। यह त्योहार इस्लामिक कैलेंडर के अंतिम महीने जु अल-हिज्जा की 10वीं तारीख को मनाया जाता है। हालांकि बैंक शाखाएं बंद होने के बावजूद ग्राहकों को ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस में कोई परेशानी नहीं होगी। इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI, ATM और कार्ड पेमेंट जैसी डिजिटल सर्विस सामान्य रूप से चालू रहेंगी। यानी लोग पैसे ट्रांसफर करने, ऑनलाइन पेमेंट करने और ATM से कैश निकालने जैसे जरूरी काम आसानी से कर सकेंगे।
आज नहीं कर पाएंगे बैंक से जुड़े ये काम
आज जिन राज्यों में बैंक बंद हैं, वहां ग्राहक शाखा से जुड़ी सर्विस का फायदा नहीं उठा पाएंगे। इसमें कैश जमा करना, चेक क्लियरेंस, पासबुक अपडेट, डिमांड ड्राफ्ट बनवाना और बैंक काउंटर पर मिलने वाली दूसरी सर्विस शामिल हैं।
RBI के नियमों के अनुसार भारत में बैंक छुट्टियां राज्य के आधार पर तय होती हैं। इसके अलावा हर महीने दूसरे और चौथे शनिवार के साथ सभी रविवार को भी बैंक बंद रहते हैं। ऐसे में ग्राहकों को बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लेनी चाहिए।
किस राज्य में कब-कब बंद रहेंगे बैंक - RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट