Bank Holiday: क्या RBI भी हुआ कन्फयूज? दिवाली पर बैंकों को दी 31 अक्टूबर-1 नवंबर 2 दिन की छुट्टी, यहां जानें कारण

Bank Holiday on Diwali: साल 2024 में दिवाली मनाने की तारीख को लेकर बड़ा कन्फ्यूजन है। दिवाली कब मनाई जाएगी 31 अक्टूबर या 1 नवंबर? अगर पंचाग की बात माने तो दीपावली गुरुवार 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी क्योंकि शुक्रवार 1 नवंबर को दिवाली शाम तक ही है। यही कन्फ्यूजन इस बार RBI को भी होता दिख रहा है

अपडेटेड Oct 21, 2024 पर 3:38 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bank Holiday on Diwali: साल 2024 में दिवाली मनाने की तारीख को लेकर बड़ा कन्फ्यूजन है।

Bank Holiday on Diwali: साल 2024 में दिवाली मनाने की तारीख को लेकर बड़ा कन्फ्यूजन है। दिवाली कब मनाई जाएगी 31 अक्टूबर या 1 नवंबर? अगर पंचाग की बात माने तो दीपावली गुरुवार 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी क्योंकि शुक्रवार 1 नवंबर को दिवाली शाम तक ही है। यही कन्फ्यूजन इस बार RBI को भी होता दिख रहा है। RBI ने इस बार दिवाली की छुट्टी 2 दिन की दे ही है। यहां जानें आखिर क्यों RBI ने दिवाली की छुट्टी दो दिन की दी है?

देश में कब मनाई जाएगी दिवाली – 31 अक्टूबर या 1 नवंबर?

देश में साल 2024 में दिवाली का त्योहार मनाने की तारीख को लेकर लोगों और निवेशकों के बीच कन्फ्यूजन है। दीपावली हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को मनाई जाती है। इस साल गुरुवार 31 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 12 मिनट से अमावस्या लग रही है, जो शुक्रवार 1 नवंबर को शाम 5 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। दिवाली के दिन सूर्यास्त के बाद दीपक जलाने और लक्ष्मी पूजन की परंपरा है। 1 नवंबर को अमावस्या शाम 6 बजे से पहले ही खत्म हो जाएगी। ऐसे में लक्ष्मी पूजन 31 अक्टूबर को होगी।


RBI ने दिवाली की 2 दिन छुट्टी

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने दिवाली के लिए दो दिन की छुट्टी दी है। इस बार त्योहार मनाने के लिए तारीख का कन्फ्यूजन काफी ज्यादा है। यही कारण है कि RBI ने गुरुवार 31 अक्टूबर और शुक्रवार 1 नवंबर 2024 दोनों दिन की दी है। अमावस्या और लक्ष्मी पूजन के लिए देश के सभी बैंक 2 दिन बंद रहेंगे। यहां चेक करें RBI का अक्टूबर और नवंबर का छुट्टी का कैलेंडर।

RBI की अक्टूबर 2024 में छुट्टियों की लिस्ट

अक्टूबर 2024 1 2 3 10 11 12 14 16 17 26 31
अगरतला • • • • •
अहमदाबाद • •
आईजॉल • •
इंफाल • •
ईटानगर • • • •
कानपुर • • •
कोच्‍ची • • •
कोलकाता • • • • • •
कोहिमा • • • •
गंगटोक • • • •
गुवाहाटी • • • • • •
चंडीगढ़ • • •
चेन्‍नै • • • •
जम्मू • • • •
जयपुर • • • •
तिरुवनंतपुरम • • •
देहरादून • •
नई दिल्‍ली • • •
नागपुर • •
पटना • • • •
पणजी • • •
बंगलूर • • • •
बेलापुर • •
भुवनेश्वर • • • •
भोपाल • • •
मुंबई • •
राँची • • • •
रायपुर • • •
लखनऊ • • •
श्रीनगर • • •
शिमला • • • •
शिलांग • • •
हैदराबाद - आन्ध्र प्रदेश • • •
हैदराबाद - तेलंगाना • • •

अक्टूबर में छुट्टियों का कारण

अवकाश का विवरण दिन
राज्य विधानसभा के आम चुनाव 2024 1
महात्मा गांधी जयंती/महालया अमावस्या 2
नवरात्रा स्थापना 3
दुर्गा पूजा/दशहरा (महा सप्तमी) 10
दशहरा (महाअष्टमी/महानवमी)/अयुध पूजा/दुर्गा पूजा (दसैन)/दुर्गा अष्टमी 11
दशहरा/दशहरा (महानवमी/विजयदशमी)/दुर्गा पूजा (दसैन) 12
दुर्गा पूजा (दसैन) 14
लक्ष्मी पूजा 16
महर्षि वाल्‍मीकि जयंती/काति बीहु 17
विलय दिवस 26
दिवाली (दीपावली)/काली पुजा/सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती/नरक चतुर्दशी 31

RBI की नवंबर 2024 में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट

नवंबर 2024 1 2 7 8 12 15 18 23
अगरतला •
अहमदाबाद •
आईजॉल •
इंफाल •
ईटानगर •
कानपुर • •
कोच्‍ची
कोलकाता • •
कोहिमा •
गंगटोक • •
गुवाहाटी
चंडीगढ़ •
चेन्‍नै
जम्मू • •
जयपुर • •
तिरुवनंतपुरम
देहरादून • • • •
नई दिल्‍ली •
नागपुर • • •
पटना • •
पणजी
बंगलूर • • •
बेलापुर • • •
भुवनेश्वर •
भोपाल •
मुंबई • • •
राँची • • •
रायपुर •
लखनऊ • •
श्रीनगर • •
शिमला •
शिलांग • • •
हैदराबाद - आन्ध्र प्रदेश
हैदराबाद - तेलंगाना •

नवंबर में छुट्टियों का कारण

अवकाश का विवरण दिन
दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन)/दीपावली/कुट/कन्‍नड़ राज्‍योत्‍सव 1
दिवाली (बलिप्रतिपदा)/बालिपद्यमी/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/गोवर्धन पूजा/विक्रम संवत् नव वर्ष दिवस 2
सूर्य षष्ठी डाला छठ (सायं अर्घ्य) 7
सूर्य षष्ठी डाला छठ (प्रात: अर्घ्य)/वांगला महोत्सव 8
ईगास-बग्वाल 12
गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा 15
कनकदास जयंती 18
सेंग कुत्सनेम 23

 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।