Bank Holiday for Hanuman Jayanti 2024: आज देश भर में हनुमान जयंती का त्योहार मनाया जा रहा है। ज्यादातर लोगों के मन में कन्फ्यूजन है कि आज बैंक ब्रांच बंद होंगी या रोज का तरह कामकाज होगा। RBI सभी राज्यों में छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। सभी राज्यों में छुट्टी अलग-अलग दिन होती है। यहां आपको बता रहे हैं कि आज बैंक खुले होंगे या बंद होगे।
