Bank Holiday: कल 1 अप्रैल को खुलेंगे बैंक लेकिन पब्लिक के लिए बंद रहेंगी ब्रांच, जानिये कारण

Bank Holiday: कल 1 अप्रैल को बैंक पब्लिक डीलिंग के लिए बंद रहेंगे। हालांकि, बैंक ब्रांच खुलेंगी लेकिन आम लोगों के लिए नहीं। आज 31 मार्च 2026 को महावीर जयंती के कारण देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहने थे, लेकिन इसके बावजूद कुछ प्राइवेट और सरकारी बैंक खुले रहे

अपडेटेड Mar 31, 2026 पर 1:26 PM
Bank Holiday: आज 31 मार्च 2026 को महावीर जयंती के कारण देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहने थे, लेकिन इसके बावजूद कुछ प्राइवेट और सरकारी बैंक खुले रहे।

Bank Holiday: कल 1 अप्रैल को बैंक पब्लिक डीलिंग के लिए बंद रहेंगे। हालांकि, बैंक ब्रांच खुलेंगी लेकिन आम लोगों के लिए नहीं। आज 31 मार्च 2026 को महावीर जयंती के कारण देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहने थे, लेकिन इसके बावजूद कुछ प्राइवेट और सरकारी बैंक खुले रहे। दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एजेंसी बैंकों को इस दिन खुला रखने का निर्देश दिया था, ताकि सरकार से जुड़े सभी ट्रांजेक्शन फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के अंदर ही पूरे किए जा सकें।

31 मार्च को पब्लिक के लिए बंद हैं बैंक

RBI के मुताबिक यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि 31 मार्च फाइनेंशियल ईयर का आखिरी दिन होता है। ऐसे में सरकार की रसीदें, पेमेंट और अन्य जरूरी अकाउंट को सेटल करने के लिए जरूरी होता है। इसी वजह से उन बैंकों की कुछ ब्रांच खुली रहेंगी, जो सरकारी कामकाज संभालती हैं। हालांकि, इन बैंकों में आम ग्राहकों को सर्विस नहीं मिलेगी। गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में बैंक आज आधिकारिक तौर पर महावीर जयंती के कारण बंद है। यानी इस दिन केवल सरकारी ट्रांजेक्शन ही किए जाएंगे, जैसे टैक्स जमा करना या सरकारी पेमेंट से जुड़े काम।


कल 1 अप्रैल को खुलेंगे बैंक लेकिन पब्लिक के लिए बंद होगी ब्रांच

कल बुधवार 1 अप्रैल से पूरे देश में बैंक सालाना अकाउंट क्लोजिंग के कारण बंद रहेंगे। बैंक खुले होंगे लेकिन पब्लिक डीलिंग नहीं करेंगे। यानी, इस दिन बैंक में कोई भी ऑफलाइन काम नहीं हो पब्लिक के लिए ब्रांच नहीं खुलेगी। बैंक कर्मचारी अपनी ईयर एंडिंग क्लोजिंग से जुड़े काम करेंगे।

3 अप्रैल को गुड फ्राइडे की छुट्टी

3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के मौके पर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु समेत कई शहरों में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।

14 से 16 अप्रैल तक कई राज्यों में छुट्टियां

इस दौरान असम, पश्चिम बंगाल, केरल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में बिहू, विषु, तमिल न्यू ईयर और अंबेडकर जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे।

20-21 अप्रैल को भी कुछ राज्यों में असर

कर्नाटक और त्रिपुरा जैसे राज्यों में इन तारीखों पर बैंकिंग सर्विस सीमित रहेंगी।

डिजिटल सर्विस रहेंगी चालू

हालांकि बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहक UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम के जरिए पैसे ट्रांसफर या निकाल सकते हैं। लेकिन चेक क्लियरिंग, डिमांड ड्राफ्ट और शाखा से जुड़े काम इन दिनों नहीं होंगे। इसलिए बेहतर है कि जरूरी बैंकिंग काम छुट्टियों से पहले ही निपटा लिए जाएं, ताकि बाद में किसी तरह की दिक्कत न हो।

RBI की छुट्टियों की लिस्ट

अप्रैल 2026 1 2 3 14 15 16 20 21
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

छुट्टी का कारण अप्रैल महीने की तारीख
बैंकों कों अपना फाइनेंशियल ईयर क्लोज करने के लिए ग्राहकों के लिए बंद होगा 1
पुण्य गुरुवार 2
गुड फ्रायडे 3
डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जयंती/ महाबिषुब संक्रांति/बीजू/बुइसु महोत्सव/तमिल नववर्ष दिवस/बोहाग बिहु/चेईराओबा/बैसाखी 14
बंगाली नव वर्ष दिवस/बोहाग बिहु/ विशु/हिमाचल दिवस 15
बोहाग बिहु 16
बसव जयंती/अक्षय तृतीया 20
गरिया पूजा 21

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।