Bank Holiday: कल शुक्रवार को बंद रहेंगे सभी बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 27 जून की छुट्टी

Bank Holiday On 27 June 2025: कल शुक्रवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। शुक्रवार 27 जून को सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहेंगे। यानी, अगर ग्राहक शुक्रवार को बैंक जाकर अपना कोई काम निपटाना चाहेंगे, तो वह नहीं कर पाएंगे

अपडेटेड Jun 26, 2025 पर 7:04 AM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday On 27 June 2025: कल शुक्रवार को बैंक बंद रहने वाले हैं।

Bank Holiday On 27 June 2025: कल शुक्रवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। शुक्रवार 27 जून को सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहेंगे। यानी, अगर ग्राहक शुक्रवार को बैंक जाकर अपना कोई काम निपटाना चाहेंगे, तो वह नहीं कर पाएंगे। आपको बता दें कि बैंक कल दो राज्यों में बंद रहने वाले हैं। बाकि, सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। यहां जानें RBI ने शुक्रवार 27 जून को छुट्टी क्यों दी है।

शुक्रवार 27 जून 2025 को क्यों बंद रहेंगे बैंक?

27 जून को रथयात्रा के मौके पर ओडिशा और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे। रथ यात्रा के मौके पर ओडिशा और मणिपुर में बैंकों में छुट्टी रहेगी। यह त्योहार ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के रूप में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है, जिसमें लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं। मणिपुर में इसे कांग नाम से जाना जाता है और वहां भी यह त्योहार धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं के साथ मनाया जाता है। इस दिन सरकारी छुट्टी के कारण इन राज्यों के सभी पब्लिक और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे।


जून 2025 में बैंक कब-कब रहेंगे बंद?

पब्लिक हॉलिडे लिस्ट

 

27 जून (शुक्रवार): रथ यात्रा / कांग (रथजात्रा) – ओडिशा और मणिपुर में बैंक बंद।

30 जून (सोमवार): रेमना नी – मिजोरम में बैंक बंद।

वीकेंड की छुट्टियां (पूरे देश में लागू)

 

28 जून (शनिवार – चौथा शनिवार)

29 जून (रविवार)

डिजिटल बैंकिंग सर्विस रहेंगी चालू

छुट्टियों के दौरान आपकी नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप, UPI, वॉलेट और ATM जैसी सभी डिजिटल सेवाएं पहले की तरह चलती रहेंगी। यानी आप ऑनलाइन ट्रांजेक्शन बिना किसी दिक्कत के कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको चेक जमा करना है, ड्राफ्ट बनवाना है, खाता खोलना है या किसी भी तरह का काम बैंक ब्रांच में जाकर करना है, तो बेहतर होगा कि आप छुट्टियों से पहले ही ये काम निपटा लें। साथ ही अपने इलाके की बैंक ब्रांच से एक बार छुट्टियों की सही और ताजा जानकारी जरूर ले लें, ताकि आपको किसी तरह की परेशानी न हो।

RBI ने जारी की जून 2025 की छुट्टियों की लिस्ट

जून 2025 6 7 11 27 30
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद - आन्ध्र प्रदेश
हैदराबाद - तेलंगाना

क्यों बंद रहेंगे जून 2025 में बैंक

छुट्टियों का कारण दिन
ईद-उल-अज़हा (बकरीद) 6
बकरीद (ईद-उल-जुहा) 7
संत गुरु कबीर जयंती/सागा दावा 11
रथयात्रा/कांग (रथयात्रा) 27
रेमना नी 30

 

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jun 26, 2025 7:04 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।