Get App

Bank Holiday: कल शुक्रवार को बंद रहेंगे सभी बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 27 जून की छुट्टी

Bank Holiday On 27 June 2025: कल शुक्रवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। शुक्रवार 27 जून को सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहेंगे। यानी, अगर ग्राहक शुक्रवार को बैंक जाकर अपना कोई काम निपटाना चाहेंगे, तो वह नहीं कर पाएंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 26, 2025 पर 7:04 AM
Bank Holiday: कल शुक्रवार को बंद रहेंगे सभी बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 27 जून की छुट्टी
Bank Holiday On 27 June 2025: कल शुक्रवार को बैंक बंद रहने वाले हैं।

Bank Holiday On 27 June 2025: कल शुक्रवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। शुक्रवार 27 जून को सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहेंगे। यानी, अगर ग्राहक शुक्रवार को बैंक जाकर अपना कोई काम निपटाना चाहेंगे, तो वह नहीं कर पाएंगे। आपको बता दें कि बैंक कल दो राज्यों में बंद रहने वाले हैं। बाकि, सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। यहां जानें RBI ने शुक्रवार 27 जून को छुट्टी क्यों दी है।

शुक्रवार 27 जून 2025 को क्यों बंद रहेंगे बैंक?

27 जून को रथयात्रा के मौके पर ओडिशा और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे। रथ यात्रा के मौके पर ओडिशा और मणिपुर में बैंकों में छुट्टी रहेगी। यह त्योहार ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के रूप में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है, जिसमें लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं। मणिपुर में इसे कांग नाम से जाना जाता है और वहां भी यह त्योहार धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं के साथ मनाया जाता है। इस दिन सरकारी छुट्टी के कारण इन राज्यों के सभी पब्लिक और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे।

जून 2025 में बैंक कब-कब रहेंगे बंद?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें