Bank Holiday: शुक्रवार 31 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है छुट्टी

Bank Holiday: अक्टूबर महीना खत्म होने में 3 दिन का ही समय बचा है। इन तीन दिनों में बैंक एक दिन बंद रहने वाला है। बैंक अब 31 अक्टूबर को गुजरात में बंद रहेगा

अपडेटेड Oct 29, 2025 पर 7:05 AM
Bank Holiday: देश में 31 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday: अक्टूबर महीना खत्म होने में 3 दिन का ही समय बचा है। इन तीन दिनों में बैंक एक दिन बंद रहने वाला है। बैंक अब 31 अक्टूबर को गुजरात में बंद रहेगा। शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर बैंकों में छुट्टी रहेगी। हालांकि, बैंक सभी राज्यों में बंद नहीं रहेंगे। बैंक सिर्फ गुजरात में बंद रहेगा।

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती

हर साल 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाई जाती है। उन्हें भारत का आयरन मैन कहा जाता है। क्योंकि उन्होंने आजादी के बाद देश की 562 रियासतों को एकजुट कर एक भारत बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। यही कारण है कि 31 अक्टूबर को बैंक गुजरात में बंद रहेंगे। बाकि, सभी राज्यों में खुले रहेंगे बैंक।


 

अक्टूबर 2025 में बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

28 अक्टूबर 2025

बिहार और झारखंड में छठ पूजा (सुबह की अर्घ्य) पर बैंक की छुट्टी रहेगी।

31 अक्टूबर 2025

गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर बैंकों में छुट्टी होगी।

RBI की तरफ से अक्टूबर महीने की छुट्टी

अक्टूबर 2025 1 2 3 4 6 7 10 18 20 21 22 23 27 28 31
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

बैंक छुट्टियों का कारण

छुट्टी का कारण तारीख (अक्टूबर का महीना)
नवरात्रि समाप्त/महा नवमी/दशहरा/आयुधपूजा, विजयदशमी/दुर्गा पूजा (दसाईं) 1
महात्मा गांधी जयंती/दशहरा/विजय दशमी/दशहरा/दुर्गा पूजा (दसाईं)/श्रीमंत शंकरदेव की जन्मोत्सव 2
दुर्गा पूजा (दसाईं) 3
दुर्गा पूजा (दसाईं) 4
लक्ष्मी पूजा 6
महर्षि वाल्मिकी की जयंती/कुमार पूर्णिमा 7
करवा चौथ 10
काति बीहु 18
दीपावली/नरक चतुर्दशी/काली पुजा 20
दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन)/दीपावली/गोवर्धन पूजा 21
दिवाली (बलिप्रतिपदा)/विक्रम संवत नव वर्ष/गोवर्धन पूजा/बालिपद्यमी, लक्ष्मी पूजा (दीपावली) 22
भाई बीज/भैयादूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/भ्रातृद्वितिया/निंगोल चक्कौबा 23
छठ पूजा (सायं अर्ध्य) 27
छठ पूजा (प्रातः अर्ध्य) 28
सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती 31

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।