Bank Holiday: आज यानी शुक्रवार 5 सितंबर को देश के कुछ राज्यों में बैंक की छुट्टी है।आरबीआई की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक ईद-ए-मिलाद उन-नबी और ओणम त्योहार की वजह से पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर दोनों तरह के बैंक बंद रहेंगे। अगर आप किसी जरूरी काम से बैंक जाने का सोच रहे हैं, तो पहले यह जरूर देख लें कि आपके राज्य में छुट्टी है या नहीं। जहां छुट्टी नहीं है, वहां बैंक खुले रहेंगे।
शुक्रवार को बंद रहेंगे बैंक
आज शुक्रवार को बैंक ईद-ए-मिलाद के कारण बंद रहेंगे। ये त्योहार पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन की याद में मनाया जाता है। इस दिन मस्जिदों में कुरान की तिलावत होती है, लोग घरों को सजाते हैं और गरीबों की मदद करते हैं। वहीं, ओणम केरल का सबसे बड़ा त्योहार है, जिसे फसल कटाई और राजा महाबली की याद में मनाया जाता है।
सितंबर महीने में छुट्टियां
4 सितंबर (गुरुवार): कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में ओणम।
5 सितंबर (शुक्रवार): अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद सहित कई शहरों में ईद-ए-मिलाद/थिरुवोनम।
6 सितंबर (शनिवार): गंगटोक, जम्मू, रायपुर और श्रीनगर में ईद-ए-मिलाद/इंद्रजात्रा।
12 सितंबर (शुक्रवार): जम्मू और श्रीनगर में ईद-ए-मिलाद के बाद का शुक्रवार।
22 सितंबर (सोमवार): जयपुर में नवरात्रि स्थापना।
23 सितंबर (मंगलवार): जम्मू और श्रीनगर में महाराजा हरि सिंह जयंती।
29 सितंबर (सोमवार): अगरतला, गंगटोक और कोलकाता में महा सप्तमी/दुर्गा पूजा।
30 सितंबर (मंगलवार): अगरतला, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, कोलकाता, पटना और रांची सहित कई शहरों में महा अष्टमी/दुर्गा अष्टमी।
त्योहारों के अलावा हर महीने की तरह इस बार भी वीकेंड पर छुट्टियां रहेंगी।
इन तारीखों पर पूरे देश में बैंकिंग सर्विस ऑफलाइन नहीं रहेंगी।