Get App

Bank Holiday: कल शुक्रवार को बंद रहेंगे सभी बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 6 जून की छुट्टी

Bank Holiday On 6 June 2025: कल शुक्रवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। शुक्रवार 6 जून को सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहेंगे। यानी, अगर ग्राहक शुक्रवार को बैंक जाकर अपना कोई काम निपटाना चाहेंगे, तो वह नहीं कर पाएंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 05, 2025 पर 7:05 AM
Bank Holiday: कल शुक्रवार को बंद रहेंगे सभी बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 6 जून की छुट्टी
Bank Holiday: शुक्रवार 6 जून को बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday On 6 June 2025: कल शुक्रवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। शुक्रवार 6 जून को सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहेंगे। यानी, अगर ग्राहक शुक्रवार को बैंक जाकर अपना कोई काम निपटाना चाहेंगे, तो वह नहीं कर पाएंगे। आपको बता दें कि बैंक कल सिर्फ एक राज्य मे बंद रहने वाले हैं। बाकि, सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। यहां जानें RBI ने शुक्रवार 6 जून को छुट्टी क्यों दी है।

शुक्रवार 6 जून 2025 को क्यों बंद रहेंगे बैंक?

ईद-उल-अजहा 6 जून को मनाई जाएगी। इसे बकरीद के नाम से भी जाना जाता है। ईद-उल-अजहा  के कारण देश के एक राज्य में बैंक बंद रहेंगे। SBI, PNB, HDFC Ban जैसे तमाम सरकारी और प्राइवेट बैंक केरल में बंद रहेंगे। ईद-उल-अजहा, जिसे बकरीद भी कहा जाता है, इस्लाम धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो त्याग और बलिदान की भावना का प्रतीक है। यह त्योहार हजरत इब्राहीम (अलैहिस्सलाम) की अल्लाह के प्रति आज्ञाकारिता और समर्पण की याद में मनाया जाता है। इस दिन मुसलमान विशेष नमाज अदा करते हैं और अल्लाह की राह में जानवर की कुर्बानी देते हैं।

जून 2025 में बैंक कब-कब रहेंगे बंद?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें