Get App

Bank Holiday: कल मंगलवार को बंद रहेंगे सभी बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 1 अप्रैल की छुट्टी

Bank Holiday 1 April 2025: कल 1 अप्रैल को करोडों बैंक जाकर अपना काम नहीं निपटा सकेंगे। 1 अप्रैल मंगलवार को देश के सभी राज्यों मे बैंक खुले रहेंगे लेकिन आम ग्राहक बैंक का कोई भी काम नहीं कर पाएंगे। कल देश की सभी बैंक ब्रांच खुली रहेंगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 31, 2025 पर 5:49 PM
Bank Holiday: कल मंगलवार को बंद रहेंगे सभी बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 1 अप्रैल की छुट्टी
Bank Holiday 1 April 2025: कल 1 अप्रैल को करोडों बैंक जाकर अपना काम नहीं निपटा सकेंगे।

Bank Holiday 1 April 2025: कल 1 अप्रैल को करोडों बैंक जाकर अपना काम नहीं निपटा सकेंगे। 1 अप्रैल मंगलवार को देश के सभी राज्यों मे बैंक खुले रहेंगे लेकिन आम ग्राहक बैंक का कोई भी काम नहीं कर पाएंगे। कल देश की सभी बैंक ब्रांच खुली रहेंगी। ये ब्रांच कोई भी पब्लिक डीलिंग नहीं करेगी। यानी, ग्राहक बैंक जाकर निपटाने वाला कोई काम नहीं कर सकते क्योंकि उनके लिए कल बैंक बंद है। 1 अप्रैल को बैंक फाइनेंशियल ईयर क्लोजिंग के काम निपटाएंगे। RBI ने आम लोगों के लिए बैंक की छुट्टी डिक्लेयर कर रखी है।

1 अप्रैल को क्यों बंद रहेंगे बैंक?

मंगलवार 1 अप्रैल को फाइनेंशियल ईयर खत्म होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे। इस दिन बैंकों में अकाउंट क्लोजिंग का काम होगा, इसलिए ग्राहकों को किसी भी तरह की बैंकिंग सर्विस नहीं मिलेगी। RBI के कैलेंडर में इसे पब्लिक हॉलिडे के तौर पर शामिल किया है।

अप्रैल में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले से निपटा लें जरूरी काम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें