Bank Holiday: आज से 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट

Bank Holiday: दिसंबर 2025 के आखिरी हफ्ते में बैंक से जुड़े काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। RBI के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक इस हफ्ते देश के अलग-अलग राज्यों में बैंक छुट्टियां रहेंगी

अपडेटेड Dec 24, 2025 पर 7:11 AM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday: आज से 5 दिन बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday: दिसंबर 2025 के आखिरी हफ्ते में बैंक से जुड़े काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। RBI के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक इस हफ्ते देश के अलग-अलग राज्यों में बैंक छुट्टियां रहेंगी। ये छुट्टियां पूरे देश में एक जैसी नहीं हैं, बल्कि राज्य और शहर के हिसाब से अलग-अलग होंगी। यानी किसी राज्य में बैंक बंद रहेंगे, तो दूसरे राज्य में कामकाज सामान्य रहेगा।

दिसंबर महीने की सबसे बड़ी राष्ट्रीय छुट्टी क्रिसमस (25 दिसंबर) है। इस दिन पूरे देश में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा नॉर्थ-ईस्ट के कई राज्यों में क्रिसमस के आसपास लगातार छुट्टियां पड़ रही हैं, जिससे वहां बैंकिंग काम प्रभावित हो सकता है।

दिसंबर 2025 में आने वाली बैंक छुट्टियां


24 दिसंबर (क्रिसमस ईव)

आइजोल, कोहिमा और शिलॉन्ग में बैंक बंद रहेंगे।

25 दिसंबर (क्रिसमस)

पूरे देश में सभी बैंक बंद रहेंगे।

26 दिसंबर (क्रिसमस सेलिब्रेशन)

आइजोल, कोहिमा और शिलॉन्ग में बैंकिंग सेवाएं नहीं मिलेंगी।

27 दिसंबर

सिर्फ कोहिमा में बैंक बंद रहेंगे।

30 दिसंबर (यू कियांग नांगबह की पुण्यतिथि)

शिलॉन्ग में बैंक बंद रहेंगे।

31 दिसंबर (न्यू ईयर ईव / इमोइनु इराटपा)

आइजोल और इंफाल में बैंक बंद रहेंगे।

ग्राहकों के लिए क्या रहेगा चालू?

बैंक बंद होने के बावजूद UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी। हालांकि, चेक क्लियरिंग, कैश जमा करना या निकालना और काउंटर से जुड़े कामकाज नहीं हो पाएंगे, क्योंकि ये सर्विस नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत आती हैं।

बैंक हॉलिडे की लिस्ट

दिसंबर 2025 1 3 12 18 19 20 22 24 25 26 27 30 31
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

RBI ने क्यों दी है छुट्टी

छुट्टियों का कारण दिन
राज्य स्थापना दिवस/इंडिजेनस फैथ डे 1
सेंट फ्रांसिस जेवियर का पर्व 3
पा तोगन नेंगमिंजा संगमा की पुण्यतिथि 12
वू सोसो थम की पुण्यतिथि 18
गोवा मुक्ति दिवस 19
लोसोंग/नामसूंग 20
लोसोंग/नामसूंग 22
क्रिसमस की पूर्व संध्या 24
क्रिसमस 25
क्रिसमस का उत्सव 26
क्रिसमस 27
वू कियांग नंगबह की पुण्यतिथि 30
नए साल की पूर्व संध्या/इमोइनू इरात्पा 31

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।