Bank Holidays 2026: नया साल खत्म होने में 2 दिन का समय बचा है। अगर आप जनवरी में बैंक जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले जान लें कि जनवरी में बैंक कब-कब बंद रहेंगे। जनवरी में बैंक वीकली ऑफ मिलाकर 16 दिन बंद रहने वाले हैं। हालांकि आज के समय में बैंकिंग से जुड़े ज्यादातर काम ऑनलाइन हो जाते हैं, लेकिन फिर भी कई काम ऐसे होते हैं, जिनके लिए बैंक ब्रांच जाना जरूरी होता है। ऐसे में अगर आप छुट्टियों की लिस्ट जान लेंगे तो बिना छुट्टियों की जानकारी के बैंक पहुंच जाते हैं और वहां ताला लगा मिलता है, तो परेशानी होना तय है। इसलिए जनवरी 2026 में बैंक जाने से पहले यह जानना जरूरी है कि किस दिन और किन शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
जनवरी में छुट्टियों की लिस्ट
1 जनवरी 2026 (गुरुवार) को नए साल और गान-न्गई पर्व के कारण आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।
3 जनवरी 2026 (शनिवार) को हजरत अली के जन्मदिन के अवसर पर लखनऊ में बैंक बंद रहेंगे।
4 जनवरी (रविवार) पूरे देश में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
10 जनवरी (शनिवार) को महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी, जबकि 11 जनवरी (रविवार) को साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
12 जनवरी (सोमवार) को स्वामी विवेकानंद जयंती के कारण कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।
14 जनवरी (बुधवार) को मकर संक्रांति और माघ बिहू के चलते अहमदाबाद, भुवनेश्वर, गुवाहाटी और ईटानगर में बैंक बंद रहेंगे।
15 जनवरी (गुरुवार) को पोंगल, उत्तरायण पुण्यकाल और मकर संक्रांति के कारण बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, हैदराबाद और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।
16 जनवरी (शुक्रवार) को तिरुवल्लुवर दिवस के चलते चेन्नई में बैंक बंद रहेंगे।
17 जनवरी (शनिवार) को उझावर थिरुनाल के कारण चेन्नई में छुट्टी रहेगी।
18 जनवरी (रविवार) को साप्ताहिक अवकाश, 23 जनवरी (शुक्रवार) को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती, सरस्वती पूजा और बसंत पंचमी के कारण अगरतला, भुवनेश्वर और कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।
24 जनवरी (शनिवार) को महीने का चौथा शनिवार, 25 जनवरी (रविवार) साप्ताहिक अवकाश और
26 जनवरी (सोमवार) को गणतंत्र दिवस के कारण देश के ज्यादातर शहरों में बैंक बंद रहेंगे।