Get App

Bank Holiday 2026: जनवरी में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट

Bank Holidays 2026: नया साल खत्म होने में 2 दिन का समय बचा है। अगर आप जनवरी में बैंक जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले जान लें कि जनवरी में बैंक कब-कब बंद रहेंगे। जनवरी में बैंक वीकली ऑफ मिलाकर 16 दिन बंद रहने वाले हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 29, 2025 पर 11:51 AM
Bank Holiday 2026: जनवरी में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट
Bank Holiday: जनवरी में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holidays 2026: नया साल खत्म होने में 2 दिन का समय बचा है। अगर आप जनवरी में बैंक जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले जान लें कि जनवरी में बैंक कब-कब बंद रहेंगे। जनवरी में बैंक वीकली ऑफ मिलाकर 16 दिन बंद रहने वाले हैं। हालांकि आज के समय में बैंकिंग से जुड़े ज्यादातर काम ऑनलाइन हो जाते हैं, लेकिन फिर भी कई काम ऐसे होते हैं, जिनके लिए बैंक ब्रांच जाना जरूरी होता है। ऐसे में अगर आप छुट्टियों की लिस्ट जान लेंगे तो बिना छुट्टियों की जानकारी के बैंक पहुंच जाते हैं और वहां ताला लगा मिलता है, तो परेशानी होना तय है। इसलिए जनवरी 2026 में बैंक जाने से पहले यह जानना जरूरी है कि किस दिन और किन शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

जनवरी में छुट्टियों की लिस्ट

1 जनवरी 2026 (गुरुवार) को नए साल और गान-न्गई पर्व के कारण आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।

2 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को नए साल के जश्न और मन्नम जयंती के कारण आइजोल, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें