Bank Holiday: नए साल के पहले महीने जनवरी में बैंक 15 दिन बंद रहने वाले हैं। 15 दिनों की छुट्टी में सभी रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार शामिल है। जनवरी के महीने में 26 जनवरी, राम मंदिर के एक साल, मकर संक्रांति के कारण बैंक बंद रहेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने जनवरी 2025 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। यहां आपको RBI की जारी छुट्टियों की लिस्ट बता रहे हैं।
ऑनलाइन सर्विस बैंकों की छुट्टी के दिन रहेंगी एक्टिव
यदि बैंक बंद भी रहते हैं, तो ग्राहकों के लिए राहत की बात यह है कि बैंक की ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी। ग्राहक इन सेवाओं का उपयोग करके लेन-देन कर सकते हैं। इसके अलावा, एटीएम सेवाएं भी हमेशा की तरह उपलब्ध रहेंगी। छुट्टियों के दौरान कैश या अन्य बैंकिंग जरूरतों के लिए बैंक ऑनलाइन सर्विस या मोबाइल बैंकिंग ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्राहक एटीएम के माध्यम से भी कैश निकाल सकते हैं।
जनवरी 2025 की छुट्टियों की लिस्ट
1 जनवरी 2025 (बुधवार): न्यू ईयर डे — देश के कुछ राज्यों में बंद रहेंगे बैंक।
2 जनवरी 2025 - नए साल के लिए मिजोरम में बंद रहेंगे बैंक।
5 जनवरी 2025 (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
6 जनवरी 2025 (सोमवार): गुरु गोबिंद सिंह जयंती — चंडीगढ़, हरियाणा
11 जनवरी 2025 (शनिवार): दूसरा शनिवार और मिशनरी डे — मिजोरम के अलावा देश के सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
12 जनवरी 2025 (रविवार): साप्ताहिक अवकाश और स्वामी विवेकानंद जयंती — पश्चिम बंगाल
13 जनवरी 2025 (सोमवार): लोहड़ी — पंजाब, जम्मू, हिमाचल प्रदेश
15 जनवरी 2025 (बुधवार): तिरुवल्लुवर डे — तमिलनाडु और तुसु पूजा — पश्चिम बंगाल, असम
16 जनवरी 2025 (गुरुवार): तिरूवल्लुवर दिवस के कारण तमिनाडु में बंद रहेंगे बैंक।
17 जनवरी 2025 (शुक्रवार): उजवर थिरुनल और श्री गुरु गोविंद सिंह जयंती के कारण बंद रहेंगे बैंक।
19 जनवरी 2025 (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
22 जनवरी (बुधवार): श्री राम जन्मभूमि परिसर में निर्मित मंदिर में भगवान श्री राम का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह/इमोइनू इरात्पा के कारण बैंक बंद रहेंगे।
23 जनवरी 2025 (गुरुवार): नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती — ओडिशा, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल
24 जनवरी 2025 (शनिवार): चौथा शनिवार
26 जनवरी 2025 (रविवार): गणतंत्र दिवस — पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।