Bank Holiday: क्या कल बुधवार को बंद रहेंगे बैंक? जानें क्या कहती है RBI की हॉलिडे लिस्ट

Bank Holiday: क्या कल कर्नाटक राज्य में सभी बैंक बंद रहेंगे? कर्नाटक सरकार ने 11 दिसंबर 2024 को पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा को श्रद्धांजलि देने के लिए पूरे राज्य में छुट्टी का ऐलान किया है। इस दिन सरकारी ऑफिस, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे

अपडेटेड Dec 10, 2024 पर 7:42 PM
Story continues below Advertisement
क्लोजिंग सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के बैंकों के लिए लागू है।

Bank Holiday: क्या कल सभी बैंक बंद रहेंगे? दरअसल, कर्नाटक सरकार ने 11 दिसंबर 2024 को पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा को श्रद्धांजलि देने के लिए पूरे राज्य में छुट्टी का ऐलान किया है। इस दिन सरकारी ऑफिस, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। साथ ही राज्य में 10 दिसंबर से 12 दिसंबर तक तीन दिन का शोक घोषित किया गया है।

क्या 11 दिसंबर को होगी बैंकों में छुट्टी?

11 दिसंबर को कर्नाटक में बैंकों की सामान्य सर्विस जारी रहेंगी, क्योंकि अब तक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस दिन बैंक की छुट्टी का ऐलान नहीं किया है। यानी, कल कर्नाटक में बैंकों में सामान्य तरीके से कामकाज होगा। सभी ब्रांच में ट्रांजेक्शन होगी। अवकाश की घोषणा नहीं की है। बैंक शाखाओं में लेन-देन सामान्य रूप से होंगे।


एसएम कृष्णा कौन थे?

सोमनाहल्ली मल्लैया कृष्णा भारतीय राजनीतिज्ञ और राजनयिक थे। उन्होंने 2009 से 2012 तक भारत के विदेश मंत्री के रूप में सेवा दी। वे 1999 से 2004 तक कर्नाटक के 10वें मुख्यमंत्री और 2004 से 2008 तक महाराष्ट्र के राज्यपाल रहे। 2023 में उन्हें भारत का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान, पद्म विभूषण, प्रदान किया गया था। कल कर्नाटक सरकार ने 11 दिसंबर 2024 को पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा को श्रद्धांजलि देने के लिए पूरे राज्य में छुट्टी की है।

बैंक छुट्टियों के नियम

RBI हर साल बैंकों की छुट्टियों का पूरा कैलेंडर जारी करता है। बैंक दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार को बंद रहते हैं। पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंकों में काम होत है। जब तक कि विशेष अवकाश न किया हो, तब तक बैंक सामान्य तरीके से खुले रहते हैं।

RBI की लिस्ट

दिसंबर 2024 3 12 18 19 24 25 26 27 30 31
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
रांची
रायपुर
लखनऊ
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद - आन्ध्र प्रदेश
हैदराबाद - तेलंगाना

RBI ने बताया 17 बैंक छुट्टी का कारण

छुट्टी का कारण दिन
सेंट फ्रांसिस जेवियर का पर्व 3
पा-तोगन नेंगमिंजा संगमा 12
यू सोसो थाम की पुण्यतिथि 18
गोवा मुक्ति दिवस 19
क्रिसमस की पूर्व संध्या 24
क्रिसमस 25
क्रिसमस उत्सव 26
क्रिसमस उत्सव 27
यू किआंग नांगबाह 30
नव वर्ष की पूर्व संध्या/लोसूंग/नामसूंग 31

7th Pay Commission: 53 फीसदी DA करने के बाद सरकार ने बढ़ाए 2 और भत्ते, केंद्र सरकार के इन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।