Bank Holidays May 2024: मई का महीना आने में कुछ ही दिन बचे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की जारी छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक मई 2024 में 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें सभी रविवार के अलावा दूसरे और चौथा शनिवार शामिल हैं। इसके अलावा लोकसभा चुनावों के कारण कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। मई में रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती, नजरुल जयंती, अक्षय तृतीया जैसे कई त्योहार हैं जिनके कारण बैंकों में कामकाज नहीं होगा। बैंक सभी राज्यों में एक साथ बंद नहीं होंगे। छुट्टियों के दिनों में इंटरनेट बैंकिंग सर्विस मिलती रहेंगी।
