Bank Holiday: कल शनिवार को बंद रहेंगे सभी बैंक, जानें क्यों दी हैं RBI ने छुट्टी

Bank Holiday: कल शनिवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। 2 नवंबर 2024 को सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहेंगे। कल गोवर्धन पूजा और बलिप्रतिपदा के कारण बैंक बंद रहने वाले हैं। बैंक गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान और उत्तर प्रदेश जैसे सभी राज्यों में बंद रहने वाले हैं

अपडेटेड Nov 01, 2024 पर 2:14 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bank Holiday: कल शनिवार को बैंक बंद रहने वाले हैं।

Bank Holiday: कल शनिवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। 2 नवंबर 2024 को सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहेंगे। कल गोवर्धन पूजा और बलिप्रतिपदा के कारण बैंक बंद रहने वाले हैं। बैंक गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान और उत्तर प्रदेश जैसे सभी राज्यों में बंद रहने वाले हैं। बैंक बाकि सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। सामान्य दिनों की तरह बैंकों में कामकाज होगा। यहां जानें RBI ने क्यों दी है बुधवार 2 नवंबर की छुट्टी।

2 नवंबर (शनिवार) – दिवाली (बली प्रतिपदा) / गोवर्धन पूजा / विक्रम संवत नववर्ष

2 नवंबर को बली प्रतिपदा और गोवर्धन पूजा के अवसर पर गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बैंक हॉलिडे रहेगा। इस दिन विक्रम संवत नववर्ष भी मनाया जाएगा, जिसके चलते कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। कर्नाटक और महाराष्ट्र के निवासियों को दिवाली के मौके पर चार दिनों का लंबा वीकेंड मिला है।


नवंबर में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक

नवंबर 2024 में बैंक 13 दिनों के लिए बंद रहेंगे। यह छुट्टियां अलग-अलग नेशनल और लोकल त्योहारों और शनिवार-रविवार की छुट्टियों के कारण है। नवंबर की छुट्टियों में दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन), कुट महोत्सव, कन्नड़ राज्योत्सव, बलिपद्यामी, विक्रम संवत नव वर्ष, छठ पूजा और वांगाला फेस्टिवल जैसे प्रमुख त्यौहार शामिल हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने राज्यों के मुताबिक इन छुट्टियों की सूची अपनी वेबसाइट पर जारी की है।

नवंबर 2024 में बैंक हॉलिडे लिस्ट

आइए जानते हैं किस तारीख को किस कारण बैंक बंद रहेंगे:

1 नवंबर: दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन)

2 नवंबर: दिवाली (बली प्रतिपदा)

3 नवंबर: रविवार

7 नवंबर: छठ पूजा

8 नवंबर: छठ पूजा का दूसरा दिन

9 नवंबर: दूसरा शनिवार

10 नवंबर: रविवार

12 नवंबर: ऐगास-बगवाल

15 नवंबर: गुरु नानक जयंती

17 नवंबर: रविवार

18 नवंबर: कनकदास जयंती

23 नवंबर: सेंगे कुट्सनेम, चौथा शनिवार

24 नवंबर: रविवार

नवंबर में छुट्टी

दिवाली के साथ जुड़ी छुट्टियां, जो अलग-अलग राज्यों में मनाई जाती हैं, छठ पूजा और गुरु नानक जयंती। इसके अलावा कनकदास जयंती और सेंगे कुट्सनेम जैसी छुट्टियां लोकल आधार पर मनाई जाती है।

 

नवंबर 2024 1 2 7 8 12 15 18 23
अगरतला •
अहमदाबाद •
आईजॉल •
इंफाल •
ईटानगर •
कानपुर • •
कोच्‍ची
कोलकाता • •
कोहिमा •
गंगटोक • •
गुवाहाटी •
चंडीगढ़ •
चेन्‍नै
जम्मू • •
जयपुर • •
तिरुवनंतपुरम
देहरादून • • • •
नई दिल्‍ली •
नागपुर • • •
पटना • •
पणजी
बंगलूर • • •
बेलापुर • • •
भुवनेश्वर •
भोपाल • •
मुंबई • • •
राँची • • •
रायपुर • •
लखनऊ • • •
श्रीनगर • •
शिमला •
शिलांग • • •
हैदराबाद - आन्ध्र प्रदेश
हैदराबाद - तेलंगाना •

नवंबर में छुट्टियों की लिस्ट

छुट्टियों की लिस्ट दिन
दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन)/दीपावली/कुट/कन्‍नड़ राज्‍योत्‍सव/गोवर्धन पूजा 1
दिवाली (बलिप्रतिपदा)/बालिपद्यमी/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/गोवर्धन पूजा/विक्रम संवत् नव वर्ष दिवस 2
सूर्य षष्ठी डाला छठ (सायं अर्घ्य) 7
सूर्य षष्ठी डाला छठ (प्रात: अर्घ्य)/वांगला महोत्सव 8
ईगास-बग्वाल 12
गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा 15
कनकदास जयंती 18
सेंग कुत्सनेम 23

 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।