Bank Holiday: नवंबर में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें हॉलिडे पूरी लिस्ट

Bank Holidays in November 2025: नवंबर 2025 में देशभर में कई पब्लिक और लोकल बैंक 13 दिन बंद रहेंगे। इसमें वीकली और त्योहार की छुट्टियां शामिल होने वाली है

अपडेटेड Oct 30, 2025 पर 6:02 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bank Holiday: नवंबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां जानिये RBI की पूरी लिस्ट।

Bank Holidays in November 2025: नवंबर 2025 में देशभर में कई पब्लिक और लोकल बैंक 13 दिन बंद रहेंगे। इसमें वीकली और त्योहार की छुट्टियां शामिल होने वाली है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक ये छुट्टियां राज्यों में अलग-अलग रहने वाली हैं। यानी किसी दिन कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे, बाकी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। जब बैंक बंद रहेंगे तब ग्राहक नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और एटीएम से ट्रांजेक्शन कर सकेंगे। लेकिन चेक क्लीयरिंग और काउंटर सर्विस जैसे कैश जमा या पासबुक अपडेट नहीं कर पाएंगे।

नवंबर 2025 का हॉलिडे लिस्ट

1 नवंबर (शनिवार): कन्नड़ राज्योत्सव / इगास-बगवाल

इस दिन कर्नाटक और उत्तराखंड में बैंक बंद रहेंगे। कर्नाटक में यह दिन राज्य के गठन का उत्सव कन्नड़ राज्योत्सव के रूप में मनाया जाता है, जो राज्य की भाषा, संस्कृति और परंपराओं को सम्मान देने का दिन है। वहीं, उत्तराखंड में इसी दिन इगास-बगवाल त्योहार मनाया जाता है, जिसे देवताओं का दीपावली उत्सव भी कहा जाता है।


5 नवंबर (बुधवार): गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा, रहास पूर्णिमा

इस दिन कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, मेघालय, दिल्ली, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, केरल, नागालैंड और मिजोरम। यह दिन सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की जयंती और कार्तिक पूर्णिमा का त्योहार है।

6 नवंबर (गुरुवार): नोंगक्रेम डांस फेस्टिवल

इस दिन केवल मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।

यह त्यौहार खासी जनजाति का पारंपरिक फसल उत्सव है, जो शिलांग के पास पांच दिनों तक मनाया जाता है।

7 नवंबर (शुक्रवार): वांगला फेस्टिवल

इस दिन भी केवल मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।

वांगला या 100 ड्रम फेस्टिवल गारो जनजाति का प्रमुख फसल उत्सव है, जिसमें ढोल और नृत्य के साथ धन्यवाद प्रकट किया जाता है।

8 नवंबर (शनिवार): कनकदास जयंती

इस दिन कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे।

यह उत्सव 16वीं सदी के संत और कवि श्री कनकदास की जयंती पर मनाया जाता है।

बैंक हॉलिडे

2 नवंबर (रविवार) – सभी बैंकों की वीकली छुट्टी।

8 नवंबर (दूसरा शनिवार) – सभी बैंकों की छुट्टी।

9 नवंबर (रविवार) – बैंक बंद रहेंगे।

15 नवंबर (तीसरा शनिवार) – बैंक खुले रहेंगे।

16 नवंबर (रविवार) – बैंक बंद।

22 नवंबर (चौथा शनिवार) – बैंक बंद।

23 नवंबर (रविवार) – बैंक बंद।

29 नवंबर (पांचवां शनिवार) – बैंक खुले रहेंगे।

30 नवंबर (रविवार) – सभी बैंकों की छुट्टी।

Swiggy Q2 Results: घाटा बढ़ा, रेवेन्यू में 54% की तेजी; ₹10000 करोड़ जुटाने का

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।