Bank Holiday: बुधवार को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 5 नवंबर की छुट्टी

Bank Holiday: बुधवार को देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। सभी सरकारी, प्राइवेट और ग्रामीण बैंक की ब्रांच 5 नवंबर को नहीं खुलेंगी। इस दिन गुरु नानक देव जी की जयंती और कार्तिक पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाएगा

अपडेटेड Nov 03, 2025 पर 5:31 PM
Story continues below Advertisement
Bank Holidays: देश में सभी बैंक बुधवार को बंद रहेंगे।

Bank Holiday: बुधवार को देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। सभी सरकारी, प्राइवेट और ग्रामीण बैंक की ब्रांच 5 नवंबर को नहीं खुलेंगी। इस दिन गुरु नानक देव जी की जयंती और कार्तिक पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाएगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक कई राज्यों में बैंक इस दिन बंद रहेंगे। सिर्फ ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम सर्विस पहले की तरह चालू रहेंगी।

बुधवार 5 नवंबर को बंद रहेंगे बैंक

गुरु नानक जयंती सिख धर्म के पहले गुरु, गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के तौर पर मनाई जाती है। इस मौके पर पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड जैसे राज्यों में खास त्योहार का माहौल रहेगा। वहीं, कार्तिक पूर्णिमा का त्योहार भी धार्मिक तौर पर बेहद शुभ माना जाता है, जिसके कारण देश के अन्य राज्यों में छुट्टियां हैं।


नवंबर 2025 की बैंक छुट्टियों की लिस्ट

1 नवंबर (शनिवार): कर्नाटक राज्योत्सव / इगास-बगवाल

कर्नाटक में आज राज्य उत्सव दिवस (Kannada Rajyotsava) मनाया जाएगा, इसलिए वहां बैंक बंद रहेंगे। वहीं उत्तराखंड में इसी दिन इगास-बगवाल त्योहार मनाया जाएगा, जिसे देवताओं की दिवाली भी कहा जाता है। इस दिन वहां भी बैंक बंद रहेंगे।

5 नवंबर (बुधवार): गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा

इस दिन देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। ये दिन गुरु नानक देव जी की जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर समेत कई जगहों पर बैंक बंद रहेंगे।

7 नवंबर (शुक्रवार): वांगला फेस्टिवल (मेघालय)

मेघालय में गारो जनजाति का वांगला फेस्टिवल यानी फसल कटाई का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन वहां के बैंक बंद रहेंगे, लेकिन बाकी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।

8 नवंबर (शनिवार): कनकदास जयंती (कर्नाटक)

ये दिन दूसरा शनिवार है, इसलिए पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। कर्नाटक में इस दिन संत और कवि कनकदास की जयंती भी मनाई जाती है।

11 नवंबर (मंगलवार): ल्हाबाब दुचेन (सिक्किम)

सिक्किम में इस दिन ल्हाबाब दुचेन त्योहार मनाया जाएगा, जो बौद्ध धर्म का खास दिन है। इस मौके पर वहां बैंक बंद रहेंगे।

नवंबर के वीकली ऑफ

इस महीने बैंक हर रविवार और तय शनिवार को बंद रहेंगे।

2 नवंबर (रविवार), 8 नवंबर (दूसरा शनिवार), 9 नवंबर (रविवार),

16 नवंबर (रविवार), 22 नवंबर (चौथा शनिवार),

23 नवंबर (रविवार) और 30 नवंबर (रविवार)।

ऑनलाइन सर्विस रहेंगी चालू

छुट्टियों के दौरान ATM, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI जैसी सभी डिजिटल सेवाएं पहले की तरह चलती रहेंगी। तो अगर आपको किसी जरूरी बैंक काम के लिए ब्रांच जाना है, तो आप इन छुट्टियों की लिस्ट को देखकर जाएं।

नवंबर 2025 1 5 6 7 8
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

 

छुट्टी का कारण दिन
कन्नड़ राज्योत्सव/इगास-बग्वाल 1
गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा 5
नोंगक्रेम डांस/बिहार विधान सभा आम चुनाव, 2025 6
वांगला फेस्टिवल 7
कनकदास जयंती 8

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।