Bank Holidays in October 2024: अक्टूबर 2024 में भारत में बैंकों के कामकाज पर भारी असर पड़ेगा क्योंकि इस महीने 15 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। बैंक बंद नेशनल और लोकल छुट्टियों के कारण बंद रहने वाले हैं। ऐसे में बैंकिंग जरूरतों को पहले से निपटाने की सलाह दी जा रही है ताकि कामकाज में रुकावट से बचा जा सके। इस महीने महात्मा गांधी जयंती, दशहरा, दुर्गा पूजा और दिवाली जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों के दौरान कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल छुट्टियों की सूची जारी करता है, जिसमें सभी त्योहारों, लोकल और नेशनल जयंती और वीकेंड की छुट्टी शामिल हैं।
अक्टूबर 2024 के बैंक अवकाश
1 अक्टूबर: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव
3 अक्टूबर: शारदीय नवरात्रि और महाराजा अग्रसेन जयंती
6 अक्टूबर: साप्ताहिक अवकाश (रविवार)
10 अक्टूबर: महा सप्तमी / दुर्गा पूजा / दशहरा
11 अक्टूबर: दुर्गा अष्टमी / आयुध पूजा / महा नवमी
12 अक्टूबर: विजयदशमी / दूसरा शनिवार
13 अक्टूबर: साप्ताहिक अवकाश (रविवार)
14 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (गंगटोक)
16 अक्टूबर: लक्ष्मी पूजा (अगरतला, कोलकाता)
17 अक्टूबर: महर्षि वाल्मीकि जयंती / काती बिहू
20 अक्टूबर: साप्ताहिक अवकाश (रविवार)
26 अक्टूबर: जम्मू और कश्मीर में अधिग्रहण दिवस / चौथा शनिवार
27 अक्टूबर: साप्ताहिक अवकाश (रविवार)
31 अक्टूबर: दिवाली (दीपावली) / काली पूजा / सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती / नरक चतुर्दशी
RBI की छुट्टियों की लिस्ट