Bank Holidays in October 2024: अक्टूबर 2024 में भारत में बैंकों के कामकाज पर भारी असर पड़ेगा क्योंकि इस महीने 15 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। बैंक बंद नेशनल और लोकल छुट्टियों के कारण बंद रहने वाले हैं। ऐसे में बैंकिंग जरूरतों को पहले से निपटाने की सलाह दी जा रही है ताकि कामकाज में रुकावट से बचा जा सके। इस महीने महात्मा गांधी जयंती, दशहरा, दुर्गा पूजा और दिवाली जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों के दौरान कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल छुट्टियों की सूची जारी करता है, जिसमें सभी त्योहारों, लोकल और नेशनल जयंती और वीकेंड की छुट्टी शामिल हैं।
