Credit Cards

Bank Holiday: अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, दिवाली, दशहरे के कारण होगी छुट्टी

Bank Holiday in October Month 2025: अक्टूबर 2025 का महीना त्योहारों से भरा हुआ है।अक्टूबर में 21 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें त्योहारों के साथ वीकली छुट्टियां भी शामिल हैं। अक्टूबर में दशहरा, दुर्गा पूजा, दिवाली, छठ पूजा, लक्ष्मी पूजा और भाई दूज जैसे बड़े त्योहार मनाए जाएंगे

अपडेटेड Sep 27, 2025 पर 5:53 PM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday: अक्टूबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday in October Month 2025: अक्टूबर 2025 का महीना त्योहारों से भरा हुआ है।अक्टूबर में 21 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें त्योहारों के साथ वीकली छुट्टियां भी शामिल हैं। अक्टूबर में दशहरा, दुर्गा पूजा, दिवाली, छठ पूजा, लक्ष्मी पूजा और भाई दूज जैसे बड़े त्योहार मनाए जाएंगे। यही कारण है कि कई राज्यों में बैंकों की छुट्टियों का ऐलान किया गया है। इसके अलावा 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के दिन पूरे देश में नेशनल हॉलिडे रहेगा, जिस दिन सभी बैंकों की ब्रांच बंद रहेंगी।

हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि बैंकों की ये छुट्टियां राज्य और त्योहार के अनुसार अलग-अलग हैं। यानी हर राज्य में बैंक अलग-अलग दिनों पर बंद रहेंगे। ग्राहकों को ट्रांजेक्शन से पहले अपने राज्य की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देखनी चाहिए ताकि असुविधा न हो। इसके अलावा, ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं पहले की तरह चालू रहेंगी।

अक्टूबर 2025 में बैंकों की प्रमुख छुट्टियां


1 अक्टूबर 2025 (बुधवार)

दशहरा, अयुध पूजा और दुर्गा पूजा (दसैन) के अवसर पर त्रिपुरा, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।

2 अक्टूबर 2025 (गुरुवार)

महात्मा गांधी जयंती पर पूरे देश में राष्ट्रीय अवकाश रहेगा। इस दिन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक बंद रहेंगे।

3 और 4 अक्टूबर 2025

सिर्फ सिक्किम में दुर्गा पूजा (दसैन) के कारण बैंक बंद रहेंगे।

5 अक्टूबर - रविवार

6 अक्टूबर 2025

त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में लक्ष्मी पूजा की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

7 अक्टूबर 2025

कर्नाटक, ओडिशा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में महार्षि वाल्मीकि जयंती और कुमार पूर्णिमा के अवसर पर बैंक की छुट्टी होगी।

10 अक्टूबर 2025

हिमाचल प्रदेश में करवाचौथ के कारण बैंक बंद रहेंगे।

11 अक्टूबर - दूसरा शनिवार

12 अक्टूबर - रविवार

18 अक्टूबर 2025

असम में काती बिहू के मौके पर बैंकों की छुट्टी रहेगी।

19 अक्टूबर - रविवार

20 अक्टूबर 2025

यह दिन दिवाली, नरक चतुर्दशी और काली पूजा का होगा। इस मौके पर त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गोवा, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

21 अक्टूबर 2025

महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर, जम्मू और श्रीनगर में दिवाली अमावस्या, लक्ष्मी पूजन और गोवर्धन पूजा के कारण बैंकों की छुट्टी होगी।

22 अक्टूबर 2025

गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में दिवाली, विक्रम संवत नया साल, गोवर्धन पूजा और बलिपद्यमी पर बैंक बंद रहेंगे।

23 अक्टूबर 2025

गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा, भ्रातृद्वितीया और निंगोल चकौबा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

25 अक्टूबर - चौथा शनिवार

26 अक्टूबर - रविवार

27 अक्टूबर 2025

पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में छठ पूजा (शाम की अर्घ्य) के कारण बैंक बंद रहेंगे।

28 अक्टूबर 2025

बिहार और झारखंड में छठ पूजा (सुबह की अर्घ्य) पर बैंक की छुट्टी रहेगी।

31 अक्टूबर 2025

गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में बैंकों की छुट्टी होगी।

भारत में सभी शेड्यूल्ड और नॉन-शेड्यूल्ड बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को पब्लिक हॉलिजे मानते हैं। जबकि पहला, तीसरा और पांचवां शनिवार (यदि हो) बैंक खुला रहता है।

अक्टूबर 2025 का महीना बैंकिंग कामकाज के लिहाज से काफी व्यस्त और चुनौतीपूर्ण होगा, क्योंकि लगभग पूरे महीने अलग-अलग राज्यों में त्योहारों के चलते छुट्टियां पड़ेंगी। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे पहले से अपने बैंकिंग काम निपटा लें। हालांकि, डिजिटल और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन सर्विस हर समय उपलब्ध रहेंगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।