Bank Holiday: अक्टूबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक RBI लिस्ट

Bank Holiday in October Month: अक्टूबर 2025 त्योहारों का महीना होने वाला है और इस दौरान बैंकों की लंबी छुट्टियां रहेंगी। इस महीने कुल 21 दिन अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे

अपडेटेड Sep 30, 2025 पर 5:05 PM
Bank Holiday: आज मंगलवार को बैंक बंद रहने वाले हैं।

Bank Holiday in October Month: अक्टूबर 2025 त्योहारों का महीना होने वाला है और इस दौरान बैंकों की लंबी छुट्टियां रहेंगी। इस महीने कुल 21 दिन अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसमें त्योहारों के साथ-साथ रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार की नियमित छुट्टियां भी शामिल हैं। दशहरा, दुर्गा पूजा, दिवाली, छठ पूजा, लक्ष्मी पूजा और भाई दूज जैसे बड़े त्योहार अक्टूबर में मनाए जाएंगे। अगर आप भी अक्टूबर महीने में बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, पहले छुट्टियों की लिस्ट जान लें।

अलग-अलग राज्यों की छुट्टियां

1 अक्टूबर को दशहरा, अयुध पूजा और दुर्गा पूजा के कारण कई राज्यों जैसे पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, असम, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।


2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के दिन पूरे भारत में बैंकों की छुट्टी रहेगी। यह नेशनल हॉलिडे होता है, इसलिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की शाखाएं इस दिन बंद रहेंगी।

3 और 4 अक्टूबर को सिक्किम में दुर्गा पूजा की वजह से छुट्टी होगी।

6 अक्टूबर को त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में लक्ष्मी पूजा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

7 अक्टूबर को कर्नाटक, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश समेत कुछ राज्यों में महार्षि वाल्मीकि जयंती और कुमार पूर्णिमा की छुट्टी रहेगी।

10 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश में करवाचौथ पर बैंक बंद रहेंगे।

18 अक्टूबर को असम में काती बिहू की छुट्टी होगी।

दिवाली और उससे जुड़े त्योहार

अक्टूबर का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली है, जिसकी वजह से कई दिन छुट्टियां रहेंगी।

20 अक्टूबर को दिवाली, नरक चतुर्दशी और काली पूजा के कारण लगभग 20 से ज्यादा राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

21 अक्टूबर को महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और ओडिशा में दिवाली अमावस्या, लक्ष्मी पूजन और गोवर्धन पूजा की छुट्टी होगी।

22 अक्टूबर को गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में दिवाली नया साल और बलिपद्यमी पर छुट्टी रहेगी।

23 अक्टूबर को भाई दूज, चित्रगुप्त पूजा और अन्य पर्वों पर बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होंगी।

छठ पूजा और अन्य छुट्टियां

27 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में छठ पूजा (शाम का अर्घ्य) पर छुट्टी होगी।

28 अक्टूबर को बिहार और झारखंड में छठ पूजा (सुबह का अर्घ्य) पर बैंक बंद रहेंगे।

31 अक्टूबर को गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के मौके पर छुट्टी होगी।

वीकेंड की छुट्टियां

अक्टूबर महीने में 11 अक्टूबर (दूसरा शनिवार), 25 अक्टूबर (चौथा शनिवार) और हर रविवार को भी बैंक बंद रहेंगे।

ग्राहकों के लिए जरूरी जानकारी

बैंक छुट्टियां राज्य और त्योहारों के आधार पर तय होती हैं, यानी हर जगह एक जैसी तारीखों पर बैंक बंद नहीं रहेंगे। इसलिए ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने राज्य की छुट्टियों की लिस्ट पहले से देख लें। इससे जरूरी बैंकिंग काम समय रहते निपटाए जा सकेंगे।

PM Kisan Yojana: तीन राज्यों को मिली 21वीं किश्त, बाकी किसानों के खाते में कब आएगा पैसा? जानिए डिटेल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।