Bank Holiday List in October 2024: यदि आप बैंक से जुड़े कोई भी जरूरी काम करने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए काम की खबर है। अगले महीने अक्टूबर में बैंक 15 दिन बंद रहने वाले हैं। इन 15 दिनों की छुट्टी में सभी रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टियां शामिल हैं। अक्टूबर 2024 में कई त्योहारों और स्पेशल मौकों के कारण बैंक 8 दिन बंद रहने वाले हैं। अक्टूबर महीने में गांधी जयंती, नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस और दीपावली जैसे प्रमुख त्योहार शामिल हैं।
अक्टूबर में हैं काफी त्योहार
त्योहारी सीजन में बैंक के कामों पर असर पड़ सकता है। अक्टूबर का महीना त्योहारों से भरा हुआ है, जिसके कारण बैंकों के कामकाज पर भी असर पड़ेगा। अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, तो छुट्टियों की लिस्ट देखकर पहले से योजना बना लें।
अक्टूबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक?
अक्टूबर में बैंक कुल 15 दिन बंद रहेंगे, जिसमें दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ 5 रविवार भी शामिल हैं। इसके अलावा कई राज्यों में लोकल त्योहारों के कारण भी बैंक बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में से कुछ नेशनल, कुछ राज्य विशेष और त्योहारों के कारण हैं।
1 अक्टूबर: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों के कारण छुट्टी।
2 अक्टूबर: महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय छुट्टी।
3 अक्टूबर: शारदीय नवरात्रि और महाराजा अग्रसेन जयंती।
6 अक्टूबर: साप्ताहिक छुट्टी (रविवार)।
12 अक्टूबर: दशहरा और दूसरा शनिवार।
13 अक्टूबर: साप्ताहिक छुट्टी (रविवार)।
14 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (दसैन) और गंगटोक में दशहरा।
16 अक्टूबर: लक्ष्मी पूजा (अगरतला, कोलकाता)।
17 अक्टूबर: महर्षि वाल्मीकि जयंती।
20 अक्टूबर: साप्ताहिक छुट्टी (रविवार)।
26 अक्टूबर: विलय दिवस (जम्मू और कश्मीर) और चौथा शनिवार।
27 अक्टूबर: साप्ताहिक छुट्टी (रविवार)।
31 अक्टूबर: नरक चतुर्दशी, सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती और दीपावली।
RBI की छुट्टियों की लिस्ट