Bank Holiday on Shivratri: आज शुक्रवार को शिवरात्रि के कारण देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। आज 8 मार्च 2024 को महाशिवरात्रि का त्योहार है। शिवरात्रि के दिन ज्यादातर राज्यों में छुट्टी होती है। देश में बैंको की छुट्टियां राज्य सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ही तय करता है। भारतीय रिजर्व बैंक की छुट्टियों की सूची से पता चलता है कि मार्च 2024 में राज्यों के बैंक 14 दिनों के लिए बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार, पब्लिक हॉलिडे और कुछ लोकल छुट्टियां शामिल हैं। आइए आपको बताते हैं कि महाशिवरात्रि के कारण किन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
महाशिवरात्रि पर बैंक की छुट्टी
आज 8 मार्च 2024, शुक्रवार को महाशिवरात्रि के कारण बैंक बंद रहेंगे। उसके बाद दूसरे शनिवार और रविवार के कारण बैंक बंद हैं। यानी, बैंक 8, 9 और 10 मार्च तीन दिन बंद रहने वाला है। बैंक अब सीधे सोमवार 11 मार्च को खुलेंगे।
शिवरात्रि के दिन इन राज्यों में खुले रहेंगे बैंक
गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, जम्मू-श्रीनगर, केरल, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में बैंक खुले रहेंगे।
इन राज्यों में बंद हैं बैंक
8 मार्च: महाशिवरात्रि के दिन त्रिपुरा, मिजोरम, तमिलनाडु, सिक्किम, असम, मणिपुर, ईटानगर, राजस्थान, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, गोवा, बिहार, मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।
मार्च में बैंक की छुट्टियाँ
26 मार्च (मंगलवार): याओसांग दूसरा दिन/होली- उड़ीसा, मणिपुर और बिहार में बैंक बंद हैं।
27 मार्च (बुधवार): होली- बिहार में बैंक बंद हैं.
29 मार्च (शुक्रवार)- त्रिपुरा, असम, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और श्रीनगर को छोड़कर सभी राज्यों में बैंक बंद हैं।
प्रत्येक दूसरे शनिवार (9 मार्च)
प्रत्येक चौथे शनिवार (23 मार्च)
रविवार: 3, 10, 17, 24, 31 मार्च