Bank Holiday March 2026: होली, ईद और महावीर जयंती के कारण मार्च में बंद रहेंगे बैंक, चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holiday March 2026: मार्च 2026 त्योहारों से भरा हुआ महीना है। इस महीने होली, ईद, उगादी, गुड़ी पड़वा, राम नवमी और महावीर जयंती जैसे बड़े त्योहार हैं

अपडेटेड Feb 27, 2026 पर 5:13 PM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday March 2026: मार्च 2026 त्योहारों से भरा हुआ महीना है।

Bank Holiday March 2026: मार्च 2026 त्योहारों से भरा हुआ महीना है। इस महीने होली, ईद, उगादी, गुड़ी पड़वा, राम नवमी और महावीर जयंती जैसे बड़े त्योहार हैं। इन त्योहारों के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक कई दिन बंद रहेंगे। अगर आपको बैंक शाखा में जाकर कोई जरूरी काम करना है, तो पहले अपने राज्य की छुट्टियों की जानकारी जरूर देख लें।

देशभर में बैंक हर महीने दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। मार्च 2026 में 14 मार्च दूसरा शनिवार और 28 मार्च चौथा शनिवार को पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।

कई राज्यों में होली के कारण 3 और 4 मार्च को बैंक बंद रहेंगे। जैसे बिहार, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, असम, राजस्थान और महाराष्ट्र में होली की छुट्टी रहेगी। दिल्ली, गुजरात, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 4 मार्च को होली के चलते बैंक नहीं खुलेंगे।


21 मार्च को रमजान ईद या ईद-उल-फितर के कारण देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, असम और अन्य राज्य शामिल हैं।

19 मार्च को उगादी और गुड़ी पड़वा के चलते आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और गोवा में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 26 और 27 मार्च को श्री राम नवमी के कारण कई राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। 31 मार्च को महावीर जयंती के अवसर पर दिल्ली, बिहार, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में बैंक छुट्टी पर रहेंगे।

जम्मू-कश्मीर में 17 मार्च को शब-ए-कद्र और 20 मार्च को जुमात-उल-विदा के चलते भी बैंक बंद रहेंगे। मिजोरम में 13 मार्च को चापचार कुट और मणिपुर में 19 मार्च को स्थानीय त्योहार के कारण बैंक बंद रहेंगे।

इन छुट्टियों के कारण शाखा से जुड़े काम जैसे नकद जमा, बड़ी रकम की निकासी, चेक क्लीयरेंस और दस्तावेज जमा करने में देरी हो सकती है। इसलिए जरूरी काम पहले ही निपटा लेना बेहतर रहेगा।

हालांकि, बैंक बंद रहने पर भी एटीएम, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सर्विस चालू रहेंगी। ग्राहक ऑनलाइन ट्रांसफर, बिल पेमेंट और बैलेंस चेक जैसे काम छुट्टी के दिन भी कर सकेंगे। त्योहारों के इस व्यस्त महीने में बैंकिंग काम की पहले से योजना बनाना ही समझदारी होगी, ताकि आखिरी समय में परेशानी न हो।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।