Bank Holiday: कल सोमवार को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है छुट्टी

Bank Holiday: कल सोमवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। बैंक सिर्फ एक राज्य में बैंक बंद रहेंगे। बाकि सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। कल सोमवार से नवरात्रि की शुरुआत होने वाली है। राजस्थान सरकार ने 22 सितंबर 2025 को नवरात्रा स्थापना के मौके पर छुट्टी का ऐलान किया है

अपडेटेड Sep 21, 2025 पर 7:16 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bank Holiday: सोमवार को बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday: कल सोमवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। बैंक सिर्फ एक राज्य में बैंक बंद रहेंगे। बाकि सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। कल सोमवार से नवरात्रि की शुरुआत होने वाली है। राजस्थान सरकार ने 22 सितंबर 2025 को नवरात्रा स्थापना के मौके पर छुट्टी का ऐलान किया है। इस दिन सभी सरकारी दफ्तर, बैंक स्कूल-कॉलेज और संस्थान बंद रहेंगे। नवरात्र के इस दिन माता दुर्गा की स्थापना और कलश पूजन किया जाता है।

सितंबर महीने में छुट्टियां

3 सितंबर (बुधवार): रांची में कर्मा पूजा।


4 सितंबर (गुरुवार): कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में ओणम।

5 सितंबर (शुक्रवार): अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद सहित कई शहरों में ईद-ए-मिलाद/थिरुवोनम।

6 सितंबर (शनिवार): गंगटोक, जम्मू, रायपुर और श्रीनगर में ईद-ए-मिलाद/इंद्रजात्रा।

12 सितंबर (शुक्रवार): जम्मू और श्रीनगर में ईद-ए-मिलाद के बाद का शुक्रवार।

22 सितंबर (सोमवार): जयपुर में नवरात्रि स्थापना।

23 सितंबर (मंगलवार): जम्मू और श्रीनगर में महाराजा हरि सिंह जयंती।

29 सितंबर (सोमवार): अगरतला, गंगटोक और कोलकाता में महा सप्तमी/दुर्गा पूजा।

30 सितंबर (मंगलवार): अगरतला, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, कोलकाता, पटना और रांची सहित कई शहरों में महा अष्टमी/दुर्गा अष्टमी।

वीकली छुट्टियां

त्योहारों के अलावा हर महीने की तरह इस बार भी वीकेंड पर छुट्टियां रहेंगी।

7 सितंबर (रविवार)

13 सितंबर (दूसरा शनिवार)

14 सितंबर (रविवार)

21 सितंबर (रविवार)

27 सितंबर (चौथा शनिवार)

28 सितंबर (रविवार)

इन तारीखों पर पूरे देश में बैंकिंग सर्विस ऑफलाइन नहीं रहेंगी।

छुट्टियों की लिस्ट

सितंबर 2025 3 4 5 6 12 22 23 29 30
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

छुट्टी के कारण दिन
करमा पूजा 3
पहला ओणम 4
ईद–ए-मिलाद/ईद–ए-मिलाद उन नबी (पैगंबर मोहम्मद जन्मदिन) (बारा वफ़ात)/थिरुवोणम/मिलाद-ए-शरीफ 5
ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी)/इंद्रजात्रा 6
ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद का शुक्रवार 12
नवरात्रा स्थापना 22
महाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिवस 23
महा सप्तमी/दुर्गा पूजा 29
महाअष्टमी/दुर्गा अष्टमी/दुर्गा पूजा 30

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।