Bank Holiday: कल सोमवार को कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। महासप्तमी और दुर्गा पूजा के कारण प्राइवेट और सरकारी बैंक नहीं खुलेंगे। नवरात्रि और अगले महीने त्योहारों के कारण बैंक कई दिनों तक बंद रहेंगे। ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग दिन है। सितंबर-अक्टूबर में 2025 त्योहारों का महीना है। इनमें दशहरा, दिवाली, छठ पूजा और दुर्गा पूजा जैसे बड़े त्योहार हैं। ऐसे में कई राज्यों में बैंकों की छुट्टियां रहेंगी।