Bank Holidays in May 2024: अगर आप भी अगले हफ्ते बैंक के काम से ब्रांच जाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले अपने राज्य में बैंक की छुट्टी की लिस्ट को जरूर जान लें। आने वाले हफ्ते में बैंक चार दिन बंद रहने वाले हैं। दरअसल, देश में 20 मई को लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए मतदान होना है। जिन शहरों में मतदान होगा, वहां बैंकों की छुट्टी रहेगी। गुरुवार 23 मई को बैंक बुद्ध पूर्णिमा के कारण बंद रहने वाले हैं। अगले हफ्ते चौथा शनिवार होने के कारण बैंकों में कामकाज नहीं होगा। यानी, बैंक सीधे 4 दिन बंद रहने वाले हैं।
