Credit Cards

Bank Holiday: आज 1 मार्च को बंद रहेंगे बैंक? यहां जानें क्या कहती है RBI की बैंक हॉलिडे की लिस्ट

Bank Holiday on Saturday 1 March 2025: आज मार्च का पहला दिन और महीने का पहला शनिवार है। शनिवार को लेकर अक्सर लोग कन्फ्यूज होते हैं कि बैंक खुले होंगे या नहीं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंकों में कामकाज होता है

अपडेटेड Mar 01, 2025 पर 9:07 AM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday: क्या कल 1 मार्च को बंद रहेंगे बैंक?

Bank Holiday on Saturday 1 March 2025: आज मार्च महीने का पहला दिन और महीने का पहला शनिवार है। शनिवार को लेकर अक्सर लोग कन्फ्यूज होते हैं कि बैंक खुले होंगे या नहीं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंकों में कामकाज होता है। 1 मार्च 2025 को महीने का पहला शनिवार है। पहले शनिवार के दिन बैंक खुले होते हैं।

1 मार्च 2025 बैंक खुले होंगे या बंद?

1 मार्च 2025 को सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक खुले रहेंगे। आज बैंकों की छुट्टी नहीं होगी पिछले शनिवार को बैंक बंद थे। अब मार्च के पहले शनिवार को बैंक खुले रहेंगे। यहां आपको मार्च महीने की छुट्टीयों की पूरी लिस्ट दी गई है।


यहां मार्च 2025 के लिए नेशनल और लोकल छुट्टियों की लिस्ट दी गई है।

2 मार्च (रविवार) - वीकली छुट्टी

7 मार्च (शुक्रवार): चापचर कुट - मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे

8 मार्च (दूसरा शनिवार) - वीकली छुट्टी

9 मार्च (रविवार) - वीकली छुट्टी

13 मार्च (गुरुवार): होलिका दहन और अटुकल पोंगाला - उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड और केरल में बैंक बंद रहेंगे।

14 मार्च (शुक्रवार): होली (धुलेटी/धुलैंडी/डोल जात्रा) - त्रिपुरा, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, मणिपुर, केरल और नागालैंड को छोड़कर अधिकांश राज्यों में सार्वजनिक छुट्टी।

15 मार्च (शनिवार): चुनिंदा राज्यों में होली - अगरतला, भुवनेश्वर, इंफाल और पटना में बैंक बंद

16 मार्च (रविवार) - वीकली छुट्टी

22 मार्च (चौथा शनिवार): वीकली छुट्टी और बिहार दिवस

23 मार्च (रविवार) - वीकली छुट्टी

27 मार्च (गुरुवार): शब-ए-कद्र - जम्मू में बैंक बंद

28 मार्च (शुक्रवार): जुमात-उल-विदा - जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद

30 मार्च (रविवार) - वीकली छुट्टी

31 मार्च (सोमवार): रमजान-ईद (ईद-उल-फितर) (शावल-1)/खुतुब-ए-रमजान - मिजोरम और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर अधिकांश राज्यों में छुट्टी रहेगी।

मार्च 2025 7 13 14 15 22 27 28 31
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नै
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बंगलूर
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
राँची
रायपुर
लखनऊ
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद - आन्ध्र प्रदेश
हैदराबाद - तेलंगाना

छुट्टी का कारण दिन
चपचर कुट 7
होलिका दहन/आट्टूकाल पोंगला 13
होली (दूसरा दिन) – धुलेटी / धुलन्डी / दोल जतरा 14
होली / याओसांग दूसरा दिन 15
बिहार दिवस 22
शब-इ-कद्र 27
जुमत-उल-विदा 28
रमज़ान – ईद (ईद-उल-फ़ितर) (पहला शव्वाल)/ खुतुब-ए-रमजान 31

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।