Bank Holiday on Saturday 1 March 2025: आज मार्च महीने का पहला दिन और महीने का पहला शनिवार है। शनिवार को लेकर अक्सर लोग कन्फ्यूज होते हैं कि बैंक खुले होंगे या नहीं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंकों में कामकाज होता है। 1 मार्च 2025 को महीने का पहला शनिवार है। पहले शनिवार के दिन बैंक खुले होते हैं।