Bank Holiday Tomorrow Saturday 15 November 2025: अगर आप कल शनिवार 15 नवंबर को बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं तो जान लें कि कल बैंक खुले होंगे या नहीं? कल नवंबर महीने का तीसरा शनिवार है। तीसरे शनिवार के दिन बैंक खुले रहते हैं। कल किसी भी राज्य में कोई भी त्योहार नहीं है। ऐसे में कल देश के सभी राज्यों में बैंक खुले होंगे। अगर आप कल बैंक जाकर अपना कोई काम निपटाना चाहते हैं, जो जा सकते हैं।
बैंक हॉलिडे को लेकर RBI के नियम
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार सभी बैंक हर रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। यानी, कल बैंक बंद नहीं होंगे क्योंकि कल नवंबर महीने का तीसरा शनिवार है।
पहले ही हफ्ते में खत्म हो गए नवंबर महीने के सभी त्योहार
इस साल अक्टूबर में दिवाली, गोवर्धन, भैया दूज और छठ जैसे तमाम त्योहार आ गए। इसके कारण नवंबर का महीना त्योहारों के मामले में खाली रहा। सभी त्योहार नवंबर के पहले हफ्ते में ही खत्म हो गए। अब त्योहार के कारण देश के किसी भी राज्य में त्योहार बंद नहीं है। बैंक सिर्फ अपने वीकली ऑफ के दिन ही बंद है।
नवंबर में छुट्टियों की लिस्ट
नवंबर 2025 की बैंक छुट्टियों की लिस्ट