Bank Holiday on 1st April 2024: आज अप्रैल महीने का पहला दिन यानी 1 अप्रैल 2024 है। ज्यादातर लोगों के मन में कन्फ्यूजन है कि आज सोमवार 1 अप्रैल को बैंक पब्लिक डीलिंग के लिए खुलेगा या नहीं? आम लोग बैंक जाकर अपना काम निपटा सकते हैं या नहीं? इसे लेकर आम लोग परेशान है क्योंकि कल रविवार 31 मार्च 2024 को बैंक फाइनेंशियल ईयर क्लोजिंग के कारण खुले हुए थे। यहां आपको बता रहे हैं कि आज बैंक आम लोगों के लिए खुलेंगे या नहीं?
पब्लिक डीलिंग के लिए 1 अप्रैल को खुलेंगे बैंक?
1 अप्रैल 2024: जब भी फाइनेंशियल ईयर समाप्त होता है तो बैंक को पूरे वित्तीय वर्ष के लिए खाता बंद करना होता है। बैंक देश के ज्यादातर सभी शहरों में 1 अप्रैल को अकाउंट क्लोजिंग के कारण बैंक बंद रहेंगे। बैंक आज खुले रहेंगे लेकिन पब्लिक डीलिंग नहीं होगी। आम लोगों के लिए आज बैंक बंद होंगे। आज इन सभी शहरों अगरतला, अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद - आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, इंफाल, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, लखनऊ, मुंबई में बैंक बंद होंगे।
ये है अप्रैल की छुट्टियों की लिस्ट
5 अप्रैल 2024: बाबू जगजीवन राम के जन्मदिन और जुम्मत-उल-विदा के मौके पर तेलंगाना, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
9 अप्रैल 2024: गुड़ी पड़वा/उगादी महोत्सव/तेलुगु नव वर्ष और प्रथम नवरात्रि के अवसर पर बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
10 अप्रैल 2024: ईद के कारण कोच्चि और केरल में बंद रहेंगे।
11 अप्रैल 2024: ईद के कारण देशभर में कई बैंक बंद रहेंगे, लेकिन चंडीगढ़, गंगटोक, इंफाल, कोच्चि, शिमला, तिरुवनंतपुरम के बैंक खुले रहेंगे।
15 अप्रैल 2024: हिमाचल दिवस के कारण गुवाहाटी और शिमला के बैंक बंद रहेंगे।
17 अप्रैल 2024: 17 अप्रैल को रामनवमी है. रामनवमी के मौके पर अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, पटना, रांची, शिमला, मुंबई और नागपुर में बैंक नहीं खुलेंगे।
20 अप्रैल 2024: गरिया पूजा के अवसर पर अगरतला में बैंक बंद रहेंगे।
अप्रैल में वीकेंड पर कब बंद रहेंगे बैंक (Bank Holidays in April)
आपको बता दें कि बैंक हर महीने के रविवार, दूसरे शनिवार और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। अप्रैल में देश के सभी बैंक 7 अप्रैल, रविवार), 13 अप्रैल दूसरा शनिवार, 14 अप्रैल रविवार, 21 अप्रैल रविवार, 27 अप्रैल चौथा शनिवार और 28 अप्रैल रविवार को बंद रहेंगे।